ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ में आईएएस तो कभी एसटीएफ अफसर बनकर वसूली करने वाले चार नटवरलाल गिरफ्तार

लखनऊ (मानवीय सोच)  कृष्णा नगर पुलिस ने कभी आईएएस अफसर तो कभी एसटीएफ अफसर बनकर अवैध वसूली करने वाले चार नटवरलाल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी पर फर्जी बैज और नंबर प्लेट लगाकर घूमते थे और लोगों से धन उगाही करते थे। बरामद हुए कार पर उत्तर प्रदेश सरकार का बोर्ड भी लगाया हुआ था।

गिरफ्तार शातिरों के पास से एक पिस्टल, फर्जी पहचान पत्र व फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुआ है। ये सभी पूर्व में कई बार जेल भी जा चुके हैं। पुलिस पूछताछ में शातिरों ने अपना परिचय रितेश कुमार पुत्र विनय कुमार निवासी सिविल लाइन जनपद प्रयागराज, सूरज पुत्र अनिल निवासी बंगला बाजार थाना आशियाना , इंद्रजीत उर्फ श्रवण पुत्र वीरेंद्र निवासी स्लीपर ग्राउंड थाना मानक नगर एवं  विनय पुत्र अशर्फी निवासी  कुरियाना आलमबाग के रूप में दिया है।

आरोपी इनकम टैक्स अफसर बनकर कामर्शियल वाहनों व ट्रकों को रोक वाहनों के दस्तावेजों में कमी निकालकर वाहन चालकों व मालिकों से धन उगाही करते थे। ये सभी पूर्व में भी थाना पीजीआई व हजरतगंज से जेल भेजे जा चुके हैं।

Scroll to Top