IAS रिग्जियान सैंफिल ने मांगा VRS : एक साल में यूपी कैडर के चार अफसर मांग चुके हैं

उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच)  आईएएस अधिकारियों का वीआरएस लेने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार वीआरएस की मांग उत्तर प्रदेश के रेजिडेंट कमिश्नर रिग्जियान सैंफिल ने की है। एक साल के भीतर यह चौथे आईएएस ऑफिसर हैं, जिन्होंने वीआरएस के लिए अप्लाई किया है।

2003 बैच के आईएएस हैं रिग्जियान सैंफिल

रिग्जियान सैंफिल लेह (जम्मू कश्मीर) के निवासी हैं। रिग्जियान सैंफिल 2003 बैच के यूपी कैडर के आईएएस ऑफिसर हैं जो मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश रेजिडेंट कमिश्नर के पद पर दिल्ली में तैनात हैं। 2017 में योगी सरकार बनने के बाद सैंपल सीएम कार्यालय में बतौर विशेष सचिव तैनात हैं। 

मायावती और अखिलेश सरकार में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं सैंफिल

रिग्जियान सैंफिल यूपी सरकार के कई महत्वपूर्ण पदों पर 20 सालों से कार्यरत हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती के कार्यकाल में जालौन, बिजनौर और प्रतापगढ़ में बतौर जिलाधिकारी कार्यरत रहे। वहीं अखिलेश सरकार में भी रिग्जियान सैंफिल 3 साल तक मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के तौर पर कार्यरत रहे। फिलहाल बताया जा रहा है कि निजी कारणों के चलते रिग्जियान सैंफिल वीआरएस ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *