ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अगर आप भी रोजाना इस ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं तो इससे आंतें हेल्दी रहती हैं और पाचन दुरुस्त

सर्दियों में तो इनका सेवन और भी ज्यादा फायदेमंद होता है क्योंकि इनकी तासीर गर्म होती है और इनमें हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं, तो रोजाना एक मुट्ठी ड्राई फ्रूट्स जरूर खाएं। ड्राई फूट्स में शामिल डेट्स या खजूर खाने से हमारी आंतें हेल्दी रहती हैं। इसे आप ऐसे ही खा सकते हैं, लेकिन इसकी स्मूदी बनाकर पीने से इसके फायदे और ज्यादा बढ़ जाते हैं।

डेट स्मूदी

पाचन को दुरुस्त रखने के लिए रोजाना थोड़ी मात्रा में खजूर खाना चाहिए। खजूर में प्रोटीन होता है, जिससे शरीर को दिनभर के लिए जरूरी एनर्जी मिलती है। साथ ही पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है। साथ ही इसमें फाइबर भी मौजूद होता है और आंतों के सही तरह से फंक्शन के लिए डाइट में फाइबर रिच फूड्स को जरूर शामिल करना चाहिए।

खजूर की स्मूदी बनाने की रेसिपी

2 खजूर बीज निकले हुए।

1 केला टुकड़ों में कटा हुआ।

1/2 सेब टुकड़े में कटा।

1 बड़ा चम्मच अलसी के बीज

ऐसे बनाएं डेट स्मूदी

सारी चीज़ों को एक मिक्सी जार में डालें। अच्छी तरह से पीस लें। ग्लास में सर्व करें और पी लें।

डेट स्मूदी के फायदे

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद

खजूर में प्रोबायोटिक्स होते हैं। प्रोबायोटिक्स से आंतों में पाचन के लिए जरूरी गुड बैक्टीरिया की संख्या बढ़ती है। जिससे पाचन से जुड़ी दिक्कतें नहीं होती।

विटामिन और मिनरल से भरपूर

खजूर में विटामिन सी और बी-कॉम्प्लेक्स मौजूद होते है। साथ ही प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैलोरी, मैगनीशियम, पोटैशियम, फोलेट, कैल्शियम, कॉपर जैसे तत्व मौजूद होते हैं। इसके अलावा खजूर अमीनो एसिड और निकोटीन कंपाउंड से भी भरपूर होता है।

फ्री रेडिकल्स डैमेजिंग से रोकता है

खजूर एंटीऑक्सीडेंट का खजाना होता है। एंटी-ऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से होने वाले डैमेजिंग को रोकता है। कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचाने में भी खजूर का सेवन बेहद प्रभावी है।

Scroll to Top