दारुल उलूम के छात्र हैं तो नहीं पढ़ सकते इंग्लिश

यूपी : (मानवीय सोच) लव जिहाद के खिलाफ फतवे की चर्चाओं के बीच दारुल उलूम देवबंद का एक नया फरमान फिर से सुर्खियों में है. दारुल उलूम में पढ़ने वाले छात्रों को आदेश दिया गया है कि दारुल उलूम में रहते हुए उन्हें इंग्लिश या किसी अन्य विषय पढ़ने की परमिशन नहीं है, अगर ऐसा पाया जाता है तो दोषी छात्रों को दारुल उलूम से निकाल दिया जाएगा.

सहारनपुर जिले में स्थित दारुल उलूम एक बड़ा संस्थान है जहां बच्चों को इस्लामिक शिक्षा दी जाती है. यहां से छात्र इस्लामिक एजुकेशन की हायर डिग्री प्राप्त करते हैं.

इस आदेश में ये भी लिखा गया है कि अगर कोई छात्र क्लास में हाजिरी लगवाने के बाद क्लास छोड़कर चला गया या फिर क्लास खत्म होने के वक्त वहां आकर हाजिरी लगवाने आया तो ऐसे छात्रों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *