ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अगर आप भी हैं बैक पेन से परेशान तो आज से करें ये उपाय

हमारी रोजमर्रा की कुछ आदतें ही बैकपेन, शोल्डर पेन, नेक पेन जैसी और कई दूसरी समस्याओं की वजह बन सकती हैं। इसमें लगातार सीट पर बैठकर काम करना, गलत तरीके से झुककर कुछ उठाना, सोने की पोजिशन, एक्ससाइज न करना जैसी कई चीज़ें शामिल हैं।

खराब पोश्चर सीधे आपकी स्पाइन को प्रभावित करता है और सिर्फ बैठना ही नहीं, बल्कि खड़े होने का गलत तरीका भी लोअर बॉडी पेन के लिए जिम्मेदार होता है। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ वजहों के बारे में और कैसे कर सकते हैं उन्हें ठीक।

कंधों पर ज्यादा वजन कैरी करना

ऑफिस जाते वक्त ज्यादातर लोग बैग में बहुत सारा सामान भरकर उसे एक कंधे पर लटाकर ट्रैवल करते हैं। खड़े-खड़े वो भी एक कंधे पर इतना वजन लेकर ट्रैवल आपकी स्पाइन हेल्थ के लिए बिल्कुल भी सही नहीं होता। इसका समाधान है कि आप बैग को पॉसिबल हो तो नीचे रख दें या फिर सामान को एक कंधे से दूसरे कंधे ट्रांसफर् करते रहें।

बहुत ज्यादा फोन का इस्तेमाल

जी हां, फोन का ज्यादा इस्तेमाल भी नेक, बैक और शोल्डर पेन की वजह बन सकता है। फोन देखने में हम कई बार इतने व्यस्त हो जाते हैं कि पोश्चर पर गौर ही नहीं करते। लगातार गर्दन झुकाकर फोन देखना, सीधे बैठने की जगह लेटकर देखना ये आदतें आपकी स्पाइन हेल्थ के लिए बिल्कुल सही नहीं होती।

गलत तरीके से झुकना

जाने-अंजाने में हम सभी ये गलतियां करते रहते हैं। कोई सामान उठाने के लिए गलत तरीके से झुकते हैं, इससे पीठ दर्द हो सकता है और कमर लचक सकती हैं। हमेशा सूमो स्क्वॉट पोजिशन में बैठकर चीज़ों को उठाना चाहिए। यहां तक कि झाड़ू लगाने के लिए भी यही पोश्चर सजेस्ट किया जाता है।

इसके अलावा पीठ, गर्दन, कमर और कंधे के दर्द को दूर करने के लिए यहां बताई गई एक्सरसाइजेस को भी रूटीन में शामिल करने से बहुत फायदा मिलता है।

Scroll to Top