ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

वजन कंट्रोल करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आइए जानते हैं आसान तरीका

अगर आप भी मक्के के रोटी से हो चुके हैं बोर, तो आज हम आपको मक्के से बनने वाली एक दूसरी ऐसी डिश बताएंगे, जिसे आप ब्रेकफास्ट में कर सकते हैं शामिल।

ये डिश है मक्के के आटे की इडली, जिसे खाने से पेट हो जाएगा फुल। मतलब नाश्ता करने के बाद आपको काफी देर तक भूख नहीं लगेगी। इसका मतलब कि इससे वजन भी कंट्रोल होगा। आइए जान लेते हैं इसे बनाने का तरीका।

मक्के के आटे की इडली रेसिपी

सामग्री- मकई का आटा – 2 कटोरी, उड़द दाल – 1 बड़ा चम्मच, चने की दाल – 1 बड़ा चम्मच, दही – 1/2 कटोरी, जीरा – 1 छोटी चम्मच, हरी मिर्च – 2 (बारीक़ कटी हुई), राई के दानेे – 1 छोटा चम्मच, करी पत्ता – 5-6 (छोटे टुकड़ो में कटे हुए)

धनिया की पत्तियां – 2 बड़ा चम्मच (बारीक़ कटी हुई), ईनो – 1 छोटा चम्मच, तेल – 1 छोटा चम्मच, स्वादानुसार नमक

ऐसे बनाएं इडली

पैन को गर्म होने के लिए रख दें। इसके बाद इसमें तेल डालें।

इसमें राई और जीरा का तड़का लगाएं। उसके बाद इसमें उड़द और चने की दाल डालकर सुनहरा होने तक भूनें।

फिर इसमें करी पत्ता और हरी मिर्च डालें। उसके बाद मक्के का आटा। मक्के के आटे को लगातार चलाते हुए 2 से 3 मिनट भूनें।

एक बड़ा बाउल लें। इसमें मक्के का आटा डालें। उसके साथ इसमें दही डालें। स्वादानुसार नमक और धनिया पत्ती। बैटर न बहुत गाढ़ा हो न ही पतला।

मौसम सर्दियों का है जिसमें कई तरह की सब्जियां मिलती हैं, तो आप इसमें अपनी मन पसंदीदा सब्जियां भी डाल सकते हैं।

  1. सबसे बाद में इनो पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाकर 15 मिनट ढककर रख दें।
  2. इडली के सांचों को तेल से हल्का ग्रीस कर लें। बर्तन में पानी गर्म होने के लिए रख दें।
  3. इडली बनाने से पहले बैटर को एक बार फिर से अच्छी तरह मिक्स कर लें फिर इसे सांचों में भर दें।
  4. अब इडली को स्टीम से अच्छी तरह पका लें।
  5. बनने के बाद इसे अपनी मनपसंदीदा चटनी के साथ परोसें।

 

Scroll to Top