बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ साउथ एशिया टोरंटो 2024 मे सम्मानित किया जायेगा। शबाना आजमी, अपने फिल्मी करियर के 50 साल का जश्न मना रही हैं। उनके उल्लेखनीय करियर को सलाम करते हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ साउथ एशिया टोरंटो 2024 उन्हें अपने 13वें एडिशन के दौरान ट्रिब्यूट देने वाला है। यह सम्मान उनके सिनेमा के लिए दिए गए असाधारण योगदान का जश्न मना रहा है। शबाना आज़मी ने अपना फिल्म डेब्यू वर्ष 1974 में फिल्म ‘अंकुर’ के साथ किया था। यह फिल्म भारतीय सिनेमा की दुनिया ने एक बेहद महत्वपूर्ण फिल्म थी। अंकुर में शबाना आज़मी की दमदार एक्टिंग ने उन्हें प्रमुख अभिनेत्रियों मे शामिल कर दिया। शबाना आज़मी को भारतीय सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है और उन्होंने अपने करियर के दौरान कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। उन्होंने बेस्ट एक्ट्रेस के रूप में पांच बार नेशनल अवॉर्ड जीता है।
