(मानवीय सोच) : आईजीआई हवाईअड्डे पर सक्रिय दलालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. आईजीआई एयरपोर्ट की टीम ने दलालों का भंडाफोड़ किया है. आईजीआई हवाई अड्डे की टीम अकेले अगस्त में दलाली के कुल 51 मामले दर्ज किए गए. कार्रवाई के दौरान 73 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया. बता दें कि आगामी जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर पीएस आईजीआई एयरपोर्ट की टीम एक्शन में है. अमित मलिक की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई की गई है.
अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि एक भारतीय यात्री जतिंदर सिंह सर्बिया के लिए प्रस्थान आप्रवासन की मांग करते हुए आप्रवासन काउंटर पर आए. दस्तावेजों की जांच के दौरान पता चला कि उसके पासपोर्ट पर चिपका हुआ सर्बियाई विजिट वीज़ा (नंबर A0996388, 27/09/2023 तक वैध) नकली था. कोई सुरक्षा सुविधाएं नहीं थीं. जतिंदर सिंह ने 8,00,000 रुपये के भुगतान पर नकली वीजा की व्यवस्था की थी. जिसका भुगतान उन्होंने अकाउंट ट्रांसफर के माध्यम से किया. नकली दस्तावेज मिलने के बाद जतिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया और गहन पूछताछ की गई.
