IGNOU: नये दाखिले तथा पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी

अलीगढ़ (मानवीय सोच)  इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी में नए दाखिले और पुन: पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। इसके लिए लेट फीस भी देनी पड़ेगी। प्रवेश की प्रक्रिया ऑनलाइन है।

अलीगढ़ के इग्नू क्षेत्रीय निदेशक मो. सफदरे आज़म ने बताया कि इग्नू के जनवरी 2023 सत्र हेतु सभी कार्यक्रमों जैसे स्नातकोत्तर, स्नातक, पी. जी. डिप्लोमा, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में नए दाखिले तथा स्नातक-स्नातकोत्तर में पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 फ़रवरी तक बढ़ा दी है।

ऐसे करें आवेदन
विद्यार्थी घर बैठे इग्नू में ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से दाखिला एवं पुनः पंजीकरण कर सकते हैं। जिसके लिए विद्यार्थी  इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर दिए गये लिंक से अपनी सुविधानुसार डेबिटकार्ड, क्रेडिटकार्ड  या नेट  बैंकिंग के माध्यम से अपनी फीस जमा कर सकते हैं। छात्र किसी भी असुविधा की स्थिति में इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *