ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ में चारबाग से हटेंगे अवैध कब्जे: नगर निगम ने 44 लोगों का आवंटन किया निरस्त

लखनऊ  (मानवीय सोच)  नगर निगम की संपत्ति पर बनाए गए अवैध होटल और गोदाम और अन्य प्रॉपर्टी का आवंटन निरस्त कर दिया गया है। दरअसल, नगर निगम रोजगार के लिए अपना मार्केट बनाकर चारबाग गुरु नानक मार्केट में दुकानें उपलब्ध कराई थी। इसका किराया भी बहुत कम लिया जाता है। अब वहां बिना अनुमति होटल से लेकर गोदाम तक बना दिया गया है। यहां तक की बहुमंजिला भवन बनने के साथ अंडर ग्राउंड खुदाई भी की गई है। यहां पाकिस्तान से आए लोगों के लिए मार्केट बनाया गया था। मगर, अब इसका बंदर बाट किया गया। इसकी शिकायत सीएम स्तर तक भी पहुंची थी।

पिछले दिनों चारबाग में अवैध रूप से बने होटल माया में सेक्स रेट पकड़े जाने पर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे थे। कई साल पहले रेंट व लीज पर दी गयी संपत्तियों के दुरुपयोग होने पर जांच कराई गयी थी। संपत्तियों का गलत इस्तेमाल होने पर आवंटन निरस्त करने के आदेश दिए गए। हालांकि अपने रसूख का इस्तेमाल कर यहां के कारोबारियों ने नगर आयुक्त के स्तर पर फाइल लटका दी थी।

कमिश्नर ने जताई नाराजगी
कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब की नाराजगी के बाद नगर आयुक्त ने सभी अवैध संपत्तियों का आवंटन निरस्त कर दिया है। कमिश्नर ने पूर्व में दिए गए आदेश का अनुपालन न होने पर सात दिन में रिपोर्ट मांगी है। नगर निगम से आवंटित दुकानों व भवनों में अवैध रूप से बहुमंजिला होटल, रेस्तरां, लॉज व गोदाम चल रहे हैं।

गुरू नानक मार्केट चारबाग में प्रथम तल पर आवंटित आवासीय भवनों की जांच के लिए कमेटी बनाई गई थी। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर अपर नगर आयुक्त अभय पांडेय ने भवनों का आवंटन निरस्त कर नगर निगम का कब्जा लिए जाने की संस्तुति दी थी।

अश्वनी चावला की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

बताया जा रहा है कि मोती नगर निवासी अश्वनी चावला की ओर से अवैध कब्जे व निर्माण की लगातार शिकायत की जा रही है। चावला ने नागरिक सुविधा दिवस में भी शिकायत की है। चारबाग की गुरू नानक मार्केट में निगम की सरकारी संपत्तियों के भवनों पर बिना फायर एनओसी, बिना नक्शा तथा बिना लाइसेंस के अवैध तरीके से होटल, सराय घर व लॉज संचालित हो रहे हैं।

चावला और दुआ परिवार की यहां पुरानी दुश्मनी है। उनकी निजी लड़ाई भी कोर्ट में चल रही है। ऐसे में इस शिकायत को उससे जोड़ कर भी देखा जा रहा है। इसमें रॉयल कैफे के मालिक मुरलीधर अहूजा की भी कई प्रॉपर्टी सामने आ रही है।

44 मामले सामने आए है

अपर नगर आयुक्त अभय पांडे का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कराई गई है। अभी 44 मामले सामने आए हैं। सभी का आवंटन निरस्त कर दिया गया है। संपत्तियों को खाली कराए जाने के लिए नगर आयुक्त को प्रस्ताव दिया गया था।

भवन संख्या मूल आवंटी अवैध कब्जेदार अवैध निर्माण

  • गोदावरी डब्बू होटल मयंक
  • रमेश चंद्र अरोरा डब्बू होटल मयंक
  • किशन चंद्रा जटा शंकर उपाध्याय आवास व गोदाम
  • चंद्रा देवी राजेंद्र सिंह दुआ पंजाब पैलेस होटल
  • संदीप प्रमोद सोनकर राखी होटल
  • मोहन लाल गुरनानी मोहन मनवानी हरि मोहन होटल
  • वीडी कालरा भरत लाल गुप्ता हरि मोहन होटल
  • बाबू राम सतीश कुमार गोदाम
  • यशपाल व धर्मपाल चनप्रीत सिंह हर्शदीप होटल
  • तेल प्रकाश आनंद जसबीर सिंह दुआ रॉयल दीप होटल
  • नीलू कृपलानी जसबीर सिंह दुआ रॉयल दीप होटल
  • एनके केवलरमनि सोनू दुआ प्रीत कान्टिनेंटल होटल
  • लेखराज मुरलीधर आहूजा मनोरंजन स्वीट हाउस का गोदाम
  • वासुदेव लीलानी व धनराज मुरलीधर आहूजा मनोरंजन स्वीट हाउस का गोदाम
  • दयाल दास मुरलीधर आहूजा मनोरंजन स्वीट हाउस का गोदाम
  • दिनेश नागरानी मुरलीधर आहूजा मनोरंजन स्वीट हाउस का गोदाम
  • बीना बरमानी राजेंद्र सिंह दुआ होटल पंजाब इन
  • महेंद्र कौर राजेंद्र सिंह दुआ होटल पंजाब इन
  • सरदार हरजीत सिंह सरदार हरजीत सिंह होटल पंजाब इन
  • सरदार मनजीत सिंह सरदार मनजीत सिंह होटल पंजाब इन
  • निर्मल कौर – होटल पंजाब इन
  • सरदार राजमोहन सिंह सुरजीत सिंह दुआ होटल स्वागत
  • गुरुद्वारा मल सुरजीत सिंह दुआ होटल स्वागत
  • सावित्री अमबुवानी सुरजीत सिंह दुआ होटल स्वागत
  • मोरुद मल सुरजीत सिंह दुआ होटल स्वागत
  • केटी बलानी सुरजीत सिंह दुआ होटल आर्शीवाद
  • मुरलीधर आहूजा सुरजीत सिंह दुआ होटल आर्शीवाद
  • दयाल दास सुरजीत सिंह दुआ होटल आर्शीवाद
  • ममता देवी सुरजीत सिंह दुआ होटल आर्शीवाद
  • राज कुमार स्वयं किताब का गोदाम, होटल परम
  • धीरत छाबडा व राज कुमार स्वयं किताब का गोदाम, होटल परम
  • अशोक कुमार छाबडा धीरज छाबडा किताब का गोदाम
  • ईश्वर सिंह सुरजीत सिंह दुआ अवध गेस्ट हाउस
  • इंद्रा रानी रमेश अरोरा व आशीश अरोरा होटल मिलन
  • हुकुम चंद्र रमेश अरोरा व अशीष अरोरा होटल मिलन
  • इंद्रजीत कौर व गुरु दयाल स्वयं गेस्ट हाउस
  • गोविंद राम व तुलसी दास सुरजीत सिंह दुआ रतनदीप होटल
  • वीरेंद्र कौर सुरजीत सिंह दुआ रतनदीप होटल
  • मोहन सिंह स्वयं कपड़ों का गोदाम
  • सरन कौर गुरूचरन सिंह कपड़ों का गोदाम
  • अवतार सिंह गुरमीत सिंह मॉडल शॉप
  • अजीत कौर मनजीत सिंह मनप्रीत होटल
  • कुलवंत कौर हर्षदीप सिंह कपडे की दुकान
  • वीरुमल व अमृत कौर सुरेंद्र पाल सिंह शिफ्टी होटल
  • तेजुमल सुरजीत सरनजीत होटल
Scroll to Top