रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना ; तीन महीने तक कैंसिल की 12 ट्रेन

बरेली (मानवीय सोच) अगर आप ट्रेन से सफर करने की तैयारी में हैं,  क्योंकि, उत्तर रेलवे  ने दर्जन भर से अधिक एक्सप्रेस ट्रेन को आने वाले दिनों में कोहरे के चलते निरस्त  किया है. एनआर की ट्रेन एक दिसंबर से फरवरी 2023 के अंत तक कैंसिल रहेंगी.

लंबी दूरी की दर्जनभर ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला

एनआर ने कोहरे की संभावनाओं को देखते हुए लंबी दूरी की दर्जनभर ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला लिया है. नई दिल्ली वाया बरेली- मालदा टाउन चलने वाली 14004 मालदा टाउन एक्सप्रेस को एक दिसंबर से 26 फरवरी 2023 तक के लिए निरस्त किया गया है, जबकि मालदा टाउन वाया बरेली- दिल्ली लौटने वाली 14003 को 3 दिसंबर से 28 फरवरी तक कैंसिल किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *