ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दिल्ली मेट्रो से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर

अगर आप स्कूल-कॉलेज और ऑफिस जाने के लिए दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके काम की है। दिल्ली मेट्रो सुरक्षा कारणों को लेकर अलर्ट पर है। इसके चलते अगली सूचना तक कई मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री/एग्जिट गेट बंद रहेंगे।

ताजा जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा कारणों के चलते लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 3 और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 5 पर एंट्री/एग्जिट बंद रहेगी। इस संबंध में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है। डीएमआरसी का यह आदेश अगली सूचना तक प्रभावी रहेगा।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता राजधानी में पीएम आवास का घेराव करेंगे। वहीं, दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ता सीएम केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसे लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। साथ ही लोगों की सुविधा के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

Scroll to Top