बदायूं (मानवीय सोच) बदायूं के जिला अस्पताल में तैनात स्टाफ का मानवता को झकझोर देने वाला कृत्य सामने आया है। जिला अस्पताल में दवा लेने आई बेसहारा बुजुर्ग महिला को स्टाफ ने इलाज की सुविधा मुहैया कराने की बजाय इमरजेंसी वार्ड के एक कमरे में बंद कर दिया। भूख-प्यास से वृद्धा तीन दिन तक तड़पती रही।
तीन दिन बाद किसी तरह मामला डीएम तक पहुंचा तो उन्होंने सीएमओ को मौके पर भेजा। सीएमओ ने ताला खुलवाकर वृद्धा को बाहर निकलवाया। इसके बाद सीएमओ की निगरानी में उसका इलाज शुरू किया गया है।
तीन दिन पहले वृद्धा को इलाज दिलाने के लिए एक महिला जिला अस्पताल लाई थी। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराने के बाद वह महिला चली गई। इसके बाद इमरजेंसी में तैनात स्टाफ ने वृद्धा को एक कमरे में बंद कर दिया। वृद्धा भूख-प्यास के साथ ही इलाज के लिए बंद कमरे में तड़पती रही।
