ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बिहार : 7वीं क्लास के पेपर में कश्मीर को बताया अलग देश

बिहार  (मानवीय सोच)   किशनगंज जिले में एक स्कूल के कक्षा 7 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के पेपर को लेकर बवाल हो गया है. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से ली गई परीक्षा में कश्मीर (Kashmir) को अलग देश बताकर सवाल पूछा गया. इस मामले पर विवाद बढ़ गया है. स्कूल के हेड टीचर एस के दास ने इसे मानवीय भूल करार दिया है. उनका कहना है कि उन्हें यह बात बिहार शिक्षा बोर्ड के माध्यम से पता चली है. परीक्षा में सवाल पूछना था कि कश्मीर के लोगों को क्या कहा जाता है? गलती से पूछा गया कि कश्मीर देश के लोगों को क्या कहा जाता है? 

वहीं, इस मामले को लेकर बीजेपी सीएम नीतीश कुमार पर भड़क गई है. बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष संजय जायसवाल ने आरोप लगाए कि ये सब सीमांचल में ही क्यों हो रहा है. बिहार सरकार कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग नहीं मानती है.

क्या था प्रश्न-पत्र में?
दरअसल, बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने कक्षा 1-8 के छात्रों के लिए 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक मध्यावधि परीक्षा आयोजित की थी. कक्षा सातवीं की अंग्रेजी की परीक्षा में सवाल पूछा गया कि नीचे दिए गए देशों के लोगों को क्या कहते हैं? नीचे दिए गए विकल्पों में चीन, नेपाल, इंग्लैंड और भारत के साथ कश्मीर का विकल्प भी दिया गया था. 

कक्षा 7 के प्रश्न पत्र में कश्मीर को अलग देश के रूप में संदर्भित किया गया. यह सवाल कथित तौर पर अररिया, किशनगंज और कटिहार जिलों के छात्रों से पूछा गया था.

बीजेपी ने उठाए सवाल
इस बीच प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने इसे लेकर राज्य सरकार को निशाने पर लिया. उन्होंने आरोप लगाया है कि पूरे सीमांचल क्षेत्र में हिंदी स्कूलों में शुक्रवार को बंदी करना और अब सातवीं कक्षा का यह प्रश्नपत्र, जो पूछता है कि नेपाल, चाइना, इंग्लैंड, हिंदुस्तान और कश्मीर में रहने वाले को क्या कहते हैं? 

जायसवाल ने मंगलवार को अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए आरोप लगाया कि प्रश्न ही बताता है कि बिहार सरकार के सरकारी पदाधिकारी और बिहार सरकार कश्मीर को भारत का अंग नहीं मानती है. इसका सबूत सातवीं कक्षा का बिहार शिक्षा परियोजना परिषद का प्रश्न पत्र है जो बच्चों के दिमाग में यह डालने का काम कर रहा है कि जिस प्रकार चीन, इंग्लैंड, भारत, नेपाल एक देश हैं वैसे ही कश्मीर भी एक राष्ट्र है.

वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष कुमार गुप्ता ने इस मामले में कैमरे पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया.

Scroll to Top