लखनऊ हाईकोर्ट के सामने दबंगों ने दो भाइयों को कार से खींचकर पीटा , महिलाओं से की छेड़छाड़

लखनऊ  (मानवीय सोच) विभूतिखंड स्थित हाईकोर्ट के सामने शनिवार रात नशे में धुत कार सवार दबंगों ने ओवरटेक कर गाड़ी रुकवाई। गाड़ी से खींचकर युवक व उसके भाई की पिटाई कर दी। बीच बचाव करने पर महिलाओं से छेड़छाड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों को शांतिभंग में जेल भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, आलमबाग के नटखेड़ा रोड निवासी पीड़ित के मुताबिक, शुक्रवार रात देर रात कार से परिवार को लेकर जा रहे थे। रात करीब 11:30 बजे वह हाईकोर्ट के पास पहुंचे ही थे कि तभी कार सवार कुछ लोगों ने ओवरटेक उनकी कार के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। थोड़ी देर में करीब 12 लोगों ने उनकी कार को घेर लिया। उन्हें व उनके भाई को घसीटकर नीचे उतारा और पिटाई कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *