मंगलवार को सुबह लगभग 10:30 बजे सीएम योगी कासगंज पहुंचे। वहां योगी ने कहा कि हमारी भारतीय सेना ने पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर के जरिए चारों खाने चित कर दिया।

भारत के वीर जवानों को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि अगर वह नहीं होते तो पाकिस्तान जैसे दुश्मन देश के रहते हुए हमारा देश सुरक्षित नहीं रहता।
आज पाकिस्तान की यह हालत है कि वह दुनिया भर में जान बक्श देने की गुहार लगा रहा है।
उन्होंने कासगंज में एक पुलिस लाइन का उद्घाटन किया, जिसकी लागत 191 करोड़ रुपए है।
साथ ही उन्होंने सात विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया, जिसकी लागत 724 करोड रुपए है। सीएम ने कहा प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में भारतीय सेना पाकिस्तान को धूल चटाने में सक्षम रही और भारत ने यह बता दिया है की भारतीय सेना घर में घुसकर दुश्मनों को मारने की क्षमता रखती है।
