ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ के विकास नगर में अचानक ‘विकास’ की खुली पोल, 25 फीट नीचे धंसी सड़क

लखनऊ  (मानवीय सोच) योगी सरकार एक तरफ जहां सड़कों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण को लेकर तमाम दावे करती नजर आती है, तो वहीं दूसरी ओर निर्माण कार्य के बाद धंसती सड़कें इन दावों की पोल खोलकर रख देती हैं. ताजा मामला राजधानी लखनऊ के विकास नगर का है, जहां सोमवार यानी आज सुबह नौ बजे सड़क का एक बड़ा हिस्सा जमीन में धंस गया. हालांकि, गनीमत रही कि हादसे में किसी भी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है.

अचानक 25 फीट नीचे धंस गई सड़क

लखनऊ के विकास नगर में सड़क के धंसने की सुचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंच गया, और बैरिकेडिंग लगा दिया गया. जहां सड़क धंसी है, वहां आवागमन रोक दिया गया है. दरअसल, ये घटना पावर हाउस की ओर जाने वाली सड़क शंकर जी मंदिर के पास की है. जहां सड़क अचानक करीब 25 फीट नीचे धंस गई.

सड़क के किनारे की गई बैरिकेडिंग

मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि निर्माण कार्य के लिए संबंधित विभाग को सूचना दे दी गई है. किसी तरह का कोई हादसा न हो इसके लिए सड़क के किनारे बैरिकेडिंग कर दी गई है. राजधानी लखनऊ में अचानक सड़क धंसने की घटना का लोगों ने वीडियो बना लिया, जिसे अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया जा रहा है. साथ ही सरकार के निर्माण कार्य पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं, लोग अपने-अपने अंदाज में सरकार पर तंज कर रहे हैं.

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर साधा निशाना

प्रदेश की योगी सरकार को लगातार अलग-अलग मुद्दों पर घेरती आ रही समाजवादी पार्टी ने इस घटना को तुरंत लपक लिया, और योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा. समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल के ट्विटर अकाउंट पर वीडियो के साथ पार्टी ने ट्वीट कर लिखा, ‘भाजपा शासित योगी सरकार ने जनता को क्या दिया है ? गड्ढा एक दिन इसी गड्ढे में डूबेगी भाजपा!’

Scroll to Top