बिहार (मानवीय सोच) बिहार के सिवान जिले से एक शर्मशार करने वाली घटना प्रकाश में आयी है. दरअसल, यहां भीड़ ने एक महिला चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया. जिसके बाद उग्र लोगों की भीड़ ने महिला कि जमकर पिटाई की. उसके बाद उस निर्वस्त्र कर दिया गया. इस दौरान आरोपी महिला भीड़ से लोगों को माफ कर देने की गुहार लगाती रही. लेकिन भीड़ ने महिला की एक न सुनी.
जानकारी के मुताबिक निर्वस्त्र होने के बाद महिला ने भागने की भी भरसक कोशिश की. लेकिन हैवान हो चुकी भीड़ ने महिला को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. घटना के बाद वहां मौजूद कुछ लोग वीडियो बनाने में मशगूल रहे. जबकि कुछ लोग चुपचाप तमाशबीन बनकर सबकुछ देखते रहे. मामला सदर अस्पताल के मुख्य गेट के पास की है. वारदात सामने आने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है.
सोने की चेन व मोबाइल छिनकर भाग रही थी महिला
जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला चोर किसी अन्य महिला के गले से सोने की चेन और मोबाइल छीनकर भाग रही थी. दब महिला ने हो-हल्ला करना शुरू किया. तो भीड़ ने मोबाइल और सोने की चेन छिनकर भाग रही महिला को रंगे हाथों पकड़ लिया. जिसके बाद भीड़ ने घटना स्थल पर ही कानून को हाथों में लेकर वहीं इंसाफ करना शुरू कर दिया.
साड़ी खोलकर पेड़ में बांध दिया
जानकारी के मुताबिक भीड़ ने पहले महिला की जमकर पिटाई की. इसके बाद उसकी साड़ी खोलकर उसे एक पेड़ में बांध दिया. वारदात के दौरान मौके पर दर्जनों लोगों की भीड़ थी. लेकिन किसी ने भीड़ के इस कुकृत्य को रोकने की कोशिश नहीं की. बल्कि लोग महिला को ठीक सजा देने की बात कह रहे थे. घटना सदर अस्पताल के गेट के पास की है. भीड़ जिस दौरान महिला के साथ इस कृत्य को अंजाम दे रही थी. उस दौरान वहां मौजूद अस्पताल के सुरक्षा कर्मी ने भी किसी तरह की पहल नहीं की. इधर, मामले की सूचना जब नगर थाना पुलिस को मिली, तो घटना स्थल पर पुलिस फौरन पहुंची और महिला को भीड़ के कब्जे से छुड़ाकर अपने साथ थाने ले गयी.
महिला ने थाने में अभी नहीं दिया है आवेदन
घटना को लेकर नगर थाना पुलिस ने बताया कि भीड़ के कब्जे से महिला को छुड़ा लिया गया है. अभी किसी तरह का आवेदन नहीं मिला है. पुलिस ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
