लखनऊ (मानवीय सोच) समाजवादी पार्टी ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अलग-अलग दो वीडियो शेयर किए हैं जिसमें विधानसभा में एक विधायक मोबाइल गेम खेलते दिख रहे हैं तो दूसरे पान मसाला खाते। सपा ने वीडियो के जरिए भाजपा पर निशाना साधा है। ट्विटर पर लिखा है कि भाजपा विधायकों को जनसमस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। ‘लाइव हिन्दुस्तान’ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर पर वीडियो जारी करते हुए लिखा है, ”सदन की गरिमा को तार-तार कर रहे भाजपा विधायक! महोबा से भाजपा विधायक सदन में मोबाइल गेम खेल रहे, झांसी से भाजपा विधायक तंबाकू खा रहे। इन लोगों के पास जनता के मुद्दों के जवाब हैं नहीं और सदन को मनोरंजन का अड्डा बना रहे। बेहद निंदनीय एवं शर्मनाक!’
महोबा से भाजपा विधायक विधानसभा में तीन पत्ती गेम खेल रहे?
कर्नाटक में भाजपा विधायक मोबाइल पर पोर्न देखते पाए गए थे ,
भाजपा विधायकों को जनसमस्याओं से कोई लेना देना नहीं ,ये सिर्फ भ्रष्टाचार ,बलात्कार ,फालतू गेम्स में संलिप्त हैं ,
ये भाजपाई जनसेवक और जनप्रतिनिधि हैं ? शर्मनाक ! pic.twitter.com/9wmvwSj3Me— Samajwadi Party Media Cell (@mediacellsp) September 24, 2022
वहीं सपा के ट्विटर अकाउंट पर जारी दूसरे वीडियो में एक विधायक पान मसाला खाते दिख रहे हैं। सपा ने अपनी पोस्ट में उन पर कैंसर को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।
सदन में रजनीगंधा और तुलसी का मिश्रण करके साक्षात कैंसर को बढ़ावा देते जनता के लिए कैंसर समान पार्टी भाजपा विधायक?
योगीजी !
आपके विधायक और मंत्रीगण कुछ दिन बाद भरे सदन में अवैध शराब और गांजा भी फूंकेंगे क्या?आप लोग कार्यशालाएं आयोजित करते हैं क्या उसमें इसकी ट्रेनिंग देते हैं? pic.twitter.com/CbPIrNZpBu
— Samajwadi Party Media Cell (@mediacellsp) September 24, 2022
बता दें कि यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 23 सितम्बर को समाप्त हो चुका है। शुक्रवार को सत्र के आखिरी दिन समाजवादी पार्टी सदस्यों ने सदन से वॉकआउट किया था। इसके पहले के चार दिन भी सपा लगातार अक्रामक बनी रही। पहले दिन ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अगुवाई में पैदल मार्च के लिए निकले सपाइयों को पुलिस ने रोक दिया था लेकिन आखिरी दिन सदन से वॉकआउट करने के बाद उन्होंने सपा दफ्तर तक पैदल मार्च किया। सदन के अंदर घमासान के बाद अब सपा ने वीडियो जारी कर सत्तारूढ़ बीजेपी के विधायकों पर आरोप लगाया है।
