MBBS में दाखिला दिलाने के नाम पर छात्रा के पिता से 45 लाख रुपये ठगे

बरेली (मानवीय सोच) एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर बरेली की छात्रा के पिता से 45 लाख रुपये ठग लिए गए। बाद में मैनेजमेंट कोटे की सीटों का मामला मुंबई हाईकोर्ट में पहुंच जाने का हवाला देकर दस लाख रुपये और मांगे। ठगी का एहसास होने के बाद छात्रा के पिता ने कैंट थाने में पांच लोगों को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनमें एक डॉक्टर भी है।

बारादरी के आशीष रॉयल पार्क निवासी एमवी गौतम की बेटी दीपिका गौतम ने 12वीं पास करने के बाद 2022 में नीट परीक्षा दी थी। परीक्षा में रैंक अच्छी न आने पर दीपिका ने अगले वर्ष की तैयारी शुरू कर दी। इस दौरान 20 नवंबर 22 को मीनाक्षी नाम की महिला ने एमवी गौतम से कॉल करके कहा कि ग्रांट मेडिकल कॉलेज मुंबई के डॉ. राकेश गुप्ता और संदीप पाटिल उनकी बेटी का 2022 में ही एमबीबीएस में दाखिला करा देंगे। 

मैनेजमेंट कोटे से दाखिले में 45 लाख खर्च होंगे। एमवी गौतम दो दिन बाद पत्नी शशि, बेटी दीपिका गौतम के साथ मुंबई पहुंचे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *