ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

रेलवे में कबाड़ का ठेका दिलाने के नाम पर 1.95 करोड़ की लगाई चपत

प्रयागराज  (मानवीय सोच)  कबाड़ का ठेका दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। शहर के एक बड़े कारोबारी और बुलट एजेंसी के मालिक को रेलवे में कबाड़ का ठेका दिलाने के नाम पर 1 करोड़ 95 लाख रुपये की चपत लगा दी गई। शातिर ठग ने एनसीआर के डॉयरेक्टर के नाम से फर्जी प्रमाण पत्र जारी कर पीड़ित को भेजा था। शुक्रवार को जार्जटाउन पुलिस ने कार्रवाई करते हुआ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं जब इस बात की भनक अन्य लोगों को लगी तो जार्जटाउन थाने में भीड़ लग गई। कई लोगों का आरोपी पर पचास करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया।

कारोबारी ने बताया कि अजहर नाम के शख्स ने रेलवे में कबाड़ का ठेका दिलाने की बात कही थी। यहां तक कि उसने एनसीआर के डायरेक्टर के हस्ताक्षर और मुहर लगा एक कागज भी दिया। इसके बाद ठेके के नाम पर 1 करोड़ 95 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिया। लेकिन जब कई महीनों बाद तक ठेका नहीं मिला तो कारोबारी ने अजहर से संपर्क किया। आरोप है कि पैसे हड़पने के बाद आरोपी अजहर व्यापारी को डराने-धमकाने लगा। इसके बाद शहर छोड़कर फरार हो गया। 

कारोबारी ने बाद में जार्जटाउन थाने में खुल्दाबाद निवासी अजहर अनीस और उसके साथियों के खिलाफ फर्जीवाडा का मुकदमा दर्ज कराया।शुक्रवार को पुलिस को अजहर की लोकेशन मिली जिसके बाद पुलिस ने दबिश कर आरोपी को गिफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक अजहर रेलवे में कैंटीन चलाता था। उसे रेलवे कर्मचारियों के बारे में जानकारी थी। जिसके बाद उसने फर्जीवाड़ा किया। 

 

Scroll to Top