ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

एसपी ऑफिस में ही युवक ने की महिला सिपाही से छेड़खानी ; वर्दी उतरवाने की भी दी धमकी

पटना   (मानवीय सोच)   बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है, जहां एसपी आफिस में पहुंचे एक शख्स ने वहां तैनात महिला सिपाही से सबके सामने बदसलूकी कर दी. दरअसल पटना एसपी ऑफिस में एक मनचले ने महिला सिपाही से ही छेड़खानी कर दी. वहीं जब महिला ने उसका विरोध किया तो आराेपी महिला सिपाही को निलंबित करने के साथ ही उसकी वर्दी उतरवा लेने की भी धमकी दे डाली. धमकी देने के बाद युवक आराम से चलते बना.

यह घटना पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित एसपी आफिस की है. एसपी कार्यालय में पहुंचे एक शख्स ने वहां तैनात महिला सिपाही से बदसलूकी कर दी. आरोपी गलत नीयत से महिला सिपाही को टच करने का प्रयास करते हुए एसपी के आफिस में जाने का प्रयास करने लगा. महिला सिपाही ने जब इसका विरोध किया तो आरोपि‍त पीड़ि‍ता को निलंबित करने और वर्दी उतरवाने की धमकी देते हुए चला गया.

इन धाराओं में केस दर्ज

महिला सिपाही ने आरोपी विप्लव के खिलाफ गांधी मैदान थाने में एफआईआर दर्ज करवाया है. मिली जानकरी के अनुसार विप्लव राजधानी पटना के ही गर्दनीबाग इलाके का रहने वाला है. गर्दनीबाग निवासी विप्लव कुमार के खिलाफ गांधी मैदान थाने में पीड़िता ने छेड़खानी, सरकारी काम में बाधा डालने समेत कई अन्य धाराओं में भी प्राथमिकी दर्ज कराई है. पीड़िता ने  पुलिस को बताया कि वह शाम करीब साढ़े चार बजे कार्यालय में मौजूद थी. उसी समय गर्दनीबाग थाने में दर्ज एक केस के सिलसिले में एक वादिनी का पति कार्यालय में आवेदन देने के लिए आया था.

शरीर को टच करते हुये जाने लगा युवक 

कार्यालय कक्ष में दूसरे कर्मचारी भी मौजूद थे. पीड़िता भी कार्यालय के गेट पर खड़ी होकर किसी से बात कर रही थी. तभी विप्लव कुमार महिला सिपाही के पास खड़ा हो गया और गलत नीयत से शरीर छूते हुए कार्यालय में प्रवेश करने का प्रयास करने लगा. गांधी मैदान थानाध्यक्ष अरूण कुमार ने बताया कि प्राथमिकी के आधार पर मामले छानबीन की जा रही है. यह पहला मौका है जब एसपी कार्यालय में तैनात महिला पुलिसकर्मी ने अपने साथ छेड़खानी की घटना को लेकर केस दर्ज करवाया है. पटना एसपी ऑफिस में इस घटना के बाद अधिकारियों ने कई तरह के निर्देश दिए हैं ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो.

Scroll to Top