ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

त्यागी विवाद में योगी सरकार को करना पड़ेगा कुछ ‘त्याग’, जाति पर भड़की आग

नोएडा  (मानवीय सोच) नोएडा की एक सोसायटी में दो पड़ोसियों के बीच हुआ विवाद योगी सरकार के लिए झमेला बन चुका है। श्रीकांत त्यागी विवाद में जहां भाजपा सरकार पहले देरी से कार्रवाई को लेकर घिरी तो अब ‘ज्यादा सख्ती’ को लेकर फंसती नजर आ रही है। इस घटना के सहारे पश्चिमी यूपी में ‘जातिवाद की आग’ भड़काने की भी पूरी कोशिश की जा रही है। इस लड़ाई में फायदा किसका होगा यह तो पता नहीं, लेकिन नुकसान साफ तौर पर भाजपा को होता दिख रहा है। यही वजह है कि श्रीकांत के खिलाफ बेहद आक्रामक रुख दिखाने वाले सांसद महेश शर्मा भी अब बैकफुट पर नजर आ रहे हैं और उनके सुर बदल गए हैं।

दरअसल, नोएडा में श्रीकांत त्यागी की गालीबाजी का वीडियो वायरल होने और फिर सोसायटी में उसके कुछ समर्थकों के हंगामे के बाद जिस तरह योगी सरकार ने उसके खिलाफ बुलडोजर उतारा, रासुका जैसे सख्त प्रावधानों के तहत इनाम घोषित करते हुए कार्रवाई की उसके बाद विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया। त्यागी समाज के कुछ संगठन श्रीकांत के समर्थन में उतर आए और उसे विक्टिम के रूप में पेश करने लगे। कहा जाने लगा कि सोशल मीडिया पर ‘इलीट क्लास’ के नैरेटिव में आकर सरकार ने श्रीकांत पर जरूरत से ज्यादा कार्रवाई कर दी।

शुरुआत में ऐसा माना गया कि श्रीकांत के समर्थन में उसके कुछ समर्थक बोल रहे हैं। लेकिन बेहद खामोशी से पश्चिमी यूपी के कई जिलों में त्यागी बिरादरी के बीच बड़ा मुद्दा बन चुका है। नोएडा से सटे यूपी के कई जिलों में इन दिनों लोगों को लामबंद किया जा रहा है। 21 अगस्त को नोएडा के गेझा गांव में महापंचायत का ऐलान किया गया है और इसमें जिस तरह ‘ताकत’ दिखाने की तैयारी हो रही है, उसने पुलिस की भी चिंता बढ़ा दी है। पुलिस इस बात को लेकर माथापच्ची में जुटी है कि किस तरह इन लोगों को नोएडा में घुसने से रोका जाए। सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो में कथित तौर पर त्यागी समाज का नेता यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि बड़ी संख्या में लोग मरने-मारने पर उतारू होकर आ रहे हैं। सरकार 21 से पहले श्रीकांत त्यागी पर लगी सख्त धाराओं को हटा ले।

बीजेपी को क्या नुकसान?
एक तरफ जहां त्यागी समाज के लोग श्रीकांत त्यागी के समर्थन में एकजुट हो रहे हैं तो दूसरी तरफ अग्रवाल बिरादरी उसके खिलाफ लामबंद है। ऐसे में भाजपा दोनों को मनाने में जुटी है। इन दोनों ही बिरादरी का वोट भाजपा को मिलता रहा है और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में ये काफी प्रभावी हैं। ऐसे में भाजपा के लिए ‘एक तरफ कुआं, एक तरफ खाई’ वाली स्थिति बन गई है। एक को मनाओ तो दूसरा रुठ जाएगा। राजनीतिक जानकारों की मानें तो भाजपा ने दोनों ही बिरादरी के नेताओं को मनाने के लिए पुरजोर कोशिश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक सफलता मिलती नहीं दिख रही है। यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा की गुटबाजी भी इसके लिए जिम्मेदार है।

 

Scroll to Top