वाराणसी के इस गांव में अब नहीं होगी किसी मृतक की तेरहवीं

वाराणसी  (मानवीय सोच)  हरहुआ स्थानीय विकास खंड के वाजिदपुर गांव में अब किसी भी व्यक्ति का निधन हो जाने के बाद उसकी तेरहवीं नहीं की जाएगी। इसके लिए मंगलवार को गांव में स्थित पंचायत भवन पर ग्रामीणों की एक सभा बुलाई गई। सभा में गांव के रहने वाले सभी लोगों द्वारा सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि तेरहवीं करने की बजाय तेहरवीं में खर्च होने वाले रुपए से गांव के रहने वाले गरीब छात्र-छात्राओं को पढ़ाया जाएगा। इसके अलावा तेरहवीं के दिन गांव में पौधरोपण किया जाएगा। 

दरअसल, वाजिदपुर गांव में मंगलवार सुबह ग्राम प्रधान लालमन यादव और जिला पंचायत सदस्य मूलचंद यादव की अगुवाई में गांव के सभी लोगों की एक सभा बुलाई गई। सभा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान लालमन यादव ने कहा कि आज के बाद गांव में किसी भी व्यक्ति के निधन हो जाने के बाद उसकी तेरहवीं नहीं की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *