ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लोकसेवा आयोग की नई वेबसाइट का शुभारंभ, जानिए इसमें अभ्‍यर्थियों के लिए क्‍या रहेगा खास

लखनऊ: (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार की उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में आवेदन के लिए एकल अवसरीय पंजीकरण व्यवस्था तथा आयोग की नई वेबसाइट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आयोग की भावी योजनाओं, चयन कैलेंडर आदि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि साढ़े पांच वर्ष में राज्य सरकार ने एक निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से चयन प्रक्रिया की शुचिता सुनिश्चित करते हुए साढ़े पांच लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की है। इस महत्वपूर्ण कार्य में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में आज से प्रारंभ हो रही एकल अवसरीय पंजीकरण (ओटीआर) व्यवस्था से अभ्यर्थियों को बड़ी सुविधा होगी। अब आयोग की तरफ से आयोजित विभिन्न चयन परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थी को बार-बार अपना व्यक्तिगत विवरण नहीं देना होगा। आवेदक को अपना फोटो और हस्ताक्षर केवल एक बार अपलोड करने की आवश्यकता है। व्यक्तिगत विवरण और फोटो एवं हस्ताक्षर, संसोधन और अपडेट करने की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध होगी।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि नई व्यवस्था ओ.टी.आर. में दर्ज समस्त सूचनाएं डिजिटल रूप में कभी भी कहीं से उपलब्ध होगी। साथ ही, सरकारी नौकरी की भिन्न-भिन्न अधिसूचनाओं के सापेक्ष आवेदन प्रक्रिया में ओटीआर में दर्ज सूचनाएं स्व प्रदर्शित होगी। ओटीआर (व्यक्तिगत विवरण, फोटो एवं हस्ताक्षर आदि) में दर्ज समस्त सूचनाएं जारी करने वाले संस्थानों से डिजिटली सत्यापित होगी। इससे निश्चित ही अभ्यर्थियों को सहूलियत मिलेगी। योगी ने कहा कि अभ्यर्थियों को बताया जाना चाहिए कि ओटीआर किसी परीक्षा के लिए आवेदन नहीं है, बल्कि यह केवल आवेदकों की सूचना का संग्रह है, जिसके माध्यम से आवेदक को अपनी प्रोफाइल बनाये रखने की सुविधा के लिए अलग डैशबोर्ड प्रदान किया जा रहा है। नई व्यवस्था के संबंध में प्रतियोगी युवाओं को जागरूक किया जाना चाहिए।

दस साल बाद आयोग ने नई वेबसाइट तैयार की है
मुख्‍यमंत्री ने कहा कि लगभग एक दशक से अधिक समय के अंतराल पर आयोग ने अब अपनी नई वेबसाइट भी तैयार की है। वेबसाइट पर भर्ती से संबंधित समस्त अपडेट सूचनाओं का समावेश करने का प्रयास किया गया है, ताकि समस्त अभ्यर्थियों को एक ही पोर्टल पर आवेदन, परीक्षा, परीक्षा परिणाम, साक्षात्कार, चयन, कट ऑफ माकर्स एवं आयोग से सम्बन्धित समस्त सूचनाएं प्राप्त हो सकें। इसका शुभ परिणाम अभ्यर्थियों के लिये हितकर होगा। साथ ही साथ आयोग के कार्य निष्पादन से सम्बन्धित सारी अद्यतन सूचनाएं यथा अधियाचन/विज्ञापन/ भर्ती/प्रोन्नति/अनुशासनिक प्रकरण भी इस नयी वेबसाइट में एक ही जगह उपलब्ध होंगी। इससे शासन और आयोग में बेहतर समन्वय और गुणधर्मिता के साथ समयबद्धता का अनुपालन कर कार्य प्रभावी तरीके से सम्पन्न हो सकेगा।

Scroll to Top