ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गोपाल राय के घर आयकर विभाग की कार्रवाई, यहां से मिला 425 करोड़ का चंदा

लखनऊ  (मानवीय सोच) सहित देश के विभिन्न शहरों में पड़े आयकर विभाग के छापे की कार्रवाई बृहस्पतिवार की सुबह तक चली। लखनऊ में राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के लालकुआं स्थित आवास पर सुबह 4 बजे तक इंकम टैक्स के अधिकारियों ने दस्तावेज खंगाले जिसके बाद कई अहम दस्तावेज जब्त कर अपने साथ ले गए। 

सूत्रों ने बताया कि गोपाल राय जिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, उससे वे कभी चुनाव नहीं लड़े। उन पर आरोप है कि वह डमी पार्टी बनाकर चुनावी चंदा जुटाने का काम कर रहे थे। गोपाल कई एनजीओ भी चलाते हैं, जिसका कार्यालय उनका घर है। 

गोपाल राय के घर पर केंद्रीय लोक शिकायत और जांच संस्थान, अखिल भारतीय गौ रक्षा परिषद, औद्योगिक एवं प्राविधिक शिक्षा परिषद, राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ जैसे संगठनों का बोर्ड उनके घर के बाहर लगा है जिस पर बड़े-बड़े नेताओं और मंत्रियों की तस्वीरें लगी हैं। आयकर की टीम तलाशी के दौरान गोपाल राय से विभिन्न दस्तावेज के संबंध पूछताछ करती रही। इस बीच गोपाल राय ने अपने घर पर पड़े इंकम टैक्स के छापे को साजिश का हिस्सा बताया है।

उधर, सुल्तानपुर में घड़ी साज की पार्टी के दफ्तर पर भी 16 घंटे छापे चले। पड़ताल के दौरान पता चला कि अब्दुल माबूद इदरीसी जिनकी चौक में घड़ी की दुकान है, उनकी राजनैतिक दल अपना देश पार्टी को 2013 से अब तक 425 करोड़ रुपये चंदे के तौर पर मिले हैं। छापे के बाद आयकर की टीम कई अहम दस्तावेज माबूद के घर से अपने साथ ले गई। सूत्रों ने बताया कि माबूद के खाते में आई अधिकतर रकम गुजरात से आई। माबूद ने गुजराज में रज्जाक को अपनी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। प्रदेश अध्यक्ष के जरिए कालेधन को सफेद करने काम किया जा रहा था।

वहीं, वाराणसी में आयकर विभाग की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जनराज्य पार्टी के अध्यक्ष रविशंकर सिंह यादव के आवास और कार्यालय पर आयकर विभाग की बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी कार्रवाई की गई। टीम ने पैसों के लेनदेन से जुड़े कागजातों, कंप्यूटर हार्ड डिस्क को जब्त कर लिया है। 

आयकर अधिकारियों के अनुसार जनराज्य पार्टी ने बिना लिखा पढ़ी के करोड़ों रुपये चुनावी चंदे के रूप में एकत्र किया। रविशंकर के प्रयागराज स्थित ठिकानों पर बृहस्पतिवार की दोपहर बाद तक आयकर विभाग की टीम मौजूद रही। इस दौरान कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जब्त कर लिए। आयकर विभाग को यहां भी अवैध तरीके से हुए लेनदेन के सुबूत मिले हैं, जिनकी पड़ताल की जा रही है।

Scroll to Top