ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

इनकम टैक्स टीम ने सहारनपुर में डाला डेरा, लगातार तीसरे दिन भी जारी है रेड

सहारनपुर   (मानवीय सोच)   सहारनपुर के कई प्रमुख कारोबारियों के आवास और प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी लगातर तीसरे दिन शनिवार को भी जारी है. 24 नवंबर से चल रही इनकम टैक्स के छापेमारी से पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है. बता दें कि 24 नवंबर की सुबह करीब 6 बजे इनकम टैक्स की करीब एक दर्जन से अधिक गाड़ियों में इनकम टैक्स के अधिकारियों ने शहर के कई कारोबारियों के अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारा. आयकर विभाग की छापे की कार्रवाई से शहर के कारोबारियों में अफरातफरी मची है. जिन कारोबारियों के यहां छापे की कार्रवाई हो रही है, उनमें से कई प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करते हैं.

इनकम टैक्स विभाग की टीम ने एक ज्वेलर्स के कोर्ट रोड स्थित प्रतिष्ठान और चर्च कंपाउंड स्थित आवास पर रेड की. जिसके बाद कोर्ट रोड स्थित दुकान पर देर रात तक टीम ने छानबीन की. ज्वेलर्स प्रॉपर्टी का भी कारोबार करते है. टीम ने शहर के एक शहद कारोबारी के आवास पर भी छापे की कार्रवाई की. इनकम टैक्स की टीम ने अहमदबाग में एक सीए के आवास पर भी छापा मारा है. इनके अलावा टीम ने हार्डवेयर के कारोबारी के यहां भी रेड की.

25 नवंबर रात तक जारी रही रेड

मिली जानकारी के अनुसार रेड करने वाली टीम में गाजियाबाद के अलावा दिल्ली और कानपुर के अधिकारी भी शामिल रहे. टीम इन सभी व्यापारियों से पूछताछ कर रही है. सभी स्थानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई देर शाम तक चली. हालांकि टीम में शामिल इनकम टैक्स के अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इनकार किया है. वही ये छापेमारी दूसरे दिन यानी 25 नवंबर की देर रात तक जारी रही और सभी अधिकारियो ने पूरी रात इन सभी कारोबारियों के आवासों पर गुजारी. बता दें कि लगातार पिछले 48 घंटे से चल रही कारवाई से शहर में चर्चाओं का माहौल गर्म है.

Scroll to Top