सीबीआई से अनुमति लेकर पूरे होंगे रिवरफ्रंट के अधूरे काम

लखनऊ  (मानवीय सोच)  लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) और सिंचाई विभाग गोमती रिवरफ्रंट के अधूरे काम को पूरा कराने के लिए सीबीआई से विशेष अनुमति लेने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए एलडीए और सिंचाई विभाग की टीम संयुक्त सर्वे कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी। इसे शासन को भेजा जाएगा ताकि जांच एजेंसी से विशेष अनुमति ली जा सके।

सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता आरके जैन ने बताया कि गोमती रिवरफ्रंट पर करीब छह साल से काम बंद है। यहां पूर्व में हुए कामों की सीबीआई जांच चलने के कारण कोई भी नया काम या मरम्मत का कार्य नहीं कराया जा सकता है। इसके लिए जांच एजेंसी से विशेष अनुमति लेनी होगी।

डिफेंस एक्सपो के समय यहां हुए आयोजन के लिए भी शासन ने सीबीआई से अनुमति ली थी। एलडीए और सिंचाई विभाग की संयुक्त सर्वे रिपोर्ट तैयार होने के बाद अनुमति लेने का प्रयास किया जाएगा। ये काम जनहित के लिए जरूरी हैं, ऐसे में अनुमति मिलने की उम्मीद भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *