ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले आईएनडी गठबंधन को लगा करारा झटका

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एलान कर दिया कि टीएमसी भले ही विपक्षी गठबंधन का हिस्सा है, लेकिन आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य में पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। पिछले कुछ दिनों से बंगाल में सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस और टीएमसी के बीच बातचीत चल रही थी। अंत में बातचीत का कोई समाधान न निलकने के बाद बंगाल में ममता ने ‘एकला चलो रे’ की घोषणा कर दी है।

टीएमसी के बिना गठबंधन की कल्पना नहीं: जयराम रमेश

ममता बनर्जी के इस फैसले से विपक्षी गठबंधन में खलबली मच गई है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आज संवाददाता सम्मलेन को संबोधित करते हुए कहा कि ममता बनर्जी के बिना गठबंधन की कल्पना नहीं। रास्ते में स्पीड ब्रेकर आते हैं। खरगे ने सभी दलों से बात की है और बातचीत की है। टीएमसी के बिना आईएनडीआईए की कल्पना नहीं।

जयराम रमेश ने आगे कहा, ”ममता बनर्जी ने कहा कि हम बीजेपी को हराना चाहते हैं और हम बीजेपी को हराने के लिए कुछ भी करेंगे। राहुल गांधी ने साफ कहा कि ममता जी और टीएमसी आईएनडी गठबंधन का बहुत मजबूत स्तंभ हैं। आईएनडी गठबंधन पश्चिम बंगाल में एक गठबंधन की तरह लड़ेगा।

कृपया कुछ समय इंतजार करें: मनोज झा

ममता बनर्जी के अकेले बंगाल में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने के फैसले पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा, “कृपया कुछ समय इंतजार करें। हो सकता है कि बयान किसी विशेष स्थिति में दिया गया हो।अ गर कोई टकराव है तो आईएनडी गठबंधन इसे सुलझा लेगा।

बयान किसी रणनीति का हिस्सा हो सकता है: एनसीपी नेता

एनसीपी  के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने कहा,”ममता बनर्जी और उनकी पार्टी आईएनडी गठबंधन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वे हमारे साथ हैं और हम इसे मजबूती से लड़ेंगे। अगर उन्होंने एक बयान दिया है तो यह एक रणनीति का हिस्सा हो सकता है। गठबंधन में कोई समस्या नहीं है। हम बीजेपी के खिलाफ मजबूती से लड़ रहे हैं।”

बातचीत के जरिए निकलेगा समाधान: आप नेता

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा,”टीएमसी पश्चिम बंगाल में एक बड़ी पार्टी है, कांग्रेस और वामपंथी हमेशा उनके खिलाफ लड़ते रहे हैं। इसलिए टीएमसी के साथ सीट साझा करना थोड़ा मुश्किल होगा।

उन्होंने आगे कहा बातचीत के जरिए उनका समाधान किया जाएगा। ममता बनर्जी और राहुल गांधी इंडिया ब्लॉक की सफलता के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमें उम्मीद है कि इंडिया ब्लॉक की सभी पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेंगी।

ममता शेरनी की तरह लड़ी रही: आदित्य ठाकरे

वहीं, शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि ममता शेरनी की तरह लड़ी रही है। जेडीयू का बयान भी आ गया उसका कहना है कि क्षेत्रिय दलों के साथ नरम रूख रखे कांग्रेस।

गठबंधन में कोई अंदरूनी कलह नहीं: सुप्रिया सुले

ममता बनर्जी के बयान पर एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने कहा, “वह हमारी दीदी हैं और हम उनसे प्यार करते हैं और उनका सम्मान करते हैं।

एनसीपी नेता ने आगे कहा,”आईएनडी गठबंधन एकजुट है और हम सभी एक साथ लड़ेंगे। गठबंधन को कोई नुकसान नहीं होगा। हर राज्य में एक अलग मॉडल होगा। गठबंधन में कोई अंदरूनी कलह नहीं है। हम लगातार बातचीत कर रहे हैं।”

 

Scroll to Top