भारत और फ्रांस ने भारतीय नौसेना के लिए राफेल एम जेट विमान के लिए 63000 करोड रुपए का सौदा किया।

भारत और फ्रांस के बीच 26 राफेल समुद्री लड़ाकू विमान की खरीद के लिए सोमवार को औपचारिक रूप से रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल के स्वामीनाथन हस्ताक्षर समारोह में मौजूद थे। जिस कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली के नौसेना भवन में भारत में फ्रांसीसी राजदूत ने की।
इस सौदे से समुद्री ताकत को बढ़ावा मिलेगा और रक्षा संबंधों को गहरा किया जाएगा। इनकी डिलीवरी 2029 और 2031 के बीच होने की संभावना है।