ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भारत और कतर मनाएंगे राजनयिक संबंधों के 50 साल का जश्न

नई दिल्ली (मानवीय सोच)  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी से बात की क्योंकि दोनों नेता 2023 में दोनों देशों के बीच 50 साल के राजनयिक संबंधों का संयुक्त रूप से जश्न मनाने पर सहमत हुए। मोदी ने उन्हें कतर में एक सफल फुटबॉल विश्व कप के लिए शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने ट्वीट किया, “कतर के महामहिम आमिर तमीम बिन हमद के साथ बात करके खुशी हुई। दिवाली की बधाई के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। कतर में एक सफल FIFA World Cup के लिए शुभकामनाएं दीं। हम 2023 में संयुक्त रूप से भारत-कतर राजनयिक संबंधों के 50 साल का जश्न मनाने के लिए सहमत हुए है।

भारत-कतर द्विपक्षीय संबंध

विविध क्षेत्रों में भारत-कतर सहयोग लगातार बढ़ रहा है। बता दें भारत और कतर के बीच राजनयिक संबंध 1973 में स्थापित किए गए थे। मार्च 2015 में तमिम बिन हमद अल-थानी की यात्रा के दौरान कई क्षेत्रों में सह-संचालन के लिए पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए थे। इसके अलावा कैदी प्रत्यावर्तन पर एक समझौता किया गया था। इस समझौते के अनुसार भारत या कतर के नागरिकों को किसी अपराध के लिए सजा सुनाई जाती है तो उन्हें अपने देश में प्रत्यर्पित किया जा सकता है।

Scroll to Top