ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पाकिस्तान में आंतकियों का खात्मा कर रहा भारत

पाकिस्तान को भारत अब हर मुद्दे पर मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। सर्जिकल स्ट्राइक हो या अंतरराष्ट्रीय मंच, पाक को बेबाक तरीके से जवाब दिया जा रहा है। वहीं, पड़ोसी मुल्क में भारत के दुश्मनों का भी खात्मा हो रहा है। इसको लेकर अब ब्रिटिश अखबार द गार्जियन ने बड़ा दावा किया है और कहा कि इसके पीछे भारत का ही हाथ है।

ब्रिटिश अखबार का दावा, पीएम मोदी दे रहे ऑर्डर

ब्रिटिश अखबार ने दावा किया कि भारत की खुफिया एजेंसी रॉ (Raw) का इसके पीछे हाथ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय पीएम मोदी ही इसके ऑर्डर दे रहे हैं, क्योंकि रॉ का कंट्रोल उन्ही के पास होता है। दावा ये भी किया गया कि सरकार उन दुश्मनों का विदेशों में खात्मा कर रही है, जो भारत के लिए खतरा है।

भारत सरकार ने किया इनकार

ब्रिटिश मीडिया के दावों को भारत सरकार ने खारिज किया है। सरकार ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि भारत कभी लक्षित हताएं नहीं करता है।

पुलवामा का लिया जा रहा बदला

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने 2019 में पुलवामा हमले के बाद से राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक साहसी दृष्टिकोण के हिस्से के रूप में ये ऑपरेशन चलाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 के बाद से पाकिस्तान में लगभग 20 हत्याएं हुई हैं, जिन्हें अज्ञात बंदूकधारियों ने अंजाम दिया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि मार्च 2022 में कराची में गोलीबारी को अंजाम देने के लिए अफगान नागरिकों को कथित तौर पर लाखों रुपये का भुगतान किया गया था। वे सीमा पार भाग गए, लेकिन उनके आकाओं को बाद में पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार कर लिया। जैश-ए-मोहम्मद कमांडर शाहिद लतीफ को भी पाकिस्तान में मरवाया गया।

यह भी दावा किया गया है कि पाकिस्तानी जांचकर्ताओं ने पाया कि हत्यारे को लतीफ का पता लगाने के लिए एक गुप्त भारतीय एजेंट द्वारा कथित तौर पर लाखों रुपये दिए गए थे।

Scroll to Top