भारत वास्तव में दुनिया का विश्व गुरु है, रूस से लड़ते हुए हमने इसे महसूस किया: यूक्रेन की उप-विदेश मंत्री

नई दिल्ली (मानवीय सोच)  यूक्रेन की उप-विदेश मंत्री एमीन झापरोवा  ने कहा कि यूक्रेन ने कभी किसी और देश पर हमला नहीं किया। हम लोग अकारण जंग के पीड़ित हैं। जैसा कि आपके प्रधानमंत्री ने कहा कि यह युद्ध का युग नहीं है और हम इसका पूरी तरह से समर्थन करते हैं, लेकिन दुर्भाग्य से हम एक आक्रामक देश से घिरे हैं। झापरोवा ने सोमवार को विदेश मंत्रालय में सचिव-पश्चिम संजय वर्मा से मुलाकात  भी की।

‘हम भारत को निर्देश नहीं दे सकते’

एमीन झापरोवा ने कहा कि हम भारत को उसके आर्थिक संबंधों को लेकर किसी भी तरह से निर्देश नहीं दे सकते। हमें लगता है कि भारत को अपने संसाधनों को लेकर विविधता लानी चाहिए, न ही सिर्फ ऊर्जा के क्षेत्र में, बल्कि अपनी सैन्य के क्षेत्र में भी लाना चाहिए।

‘भारत को व्यावहारिक होना चाहिए’

यूक्रेन की उप-विदेश मंत्री ने कहा कि हमारे देश में जब हम सिर्फ रूस पर निर्भर थे तो उन्होंने उसका गलत फायदा उठाया। भारत को सैन्य अनुबंधों, राजनीतिक बातचीत में व्यावहारिक होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *