ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे: दो अक्तूबर को लखनऊ पहुंचना शुरू होंगे

लखनऊ (मानवीय सोच) भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में छह अक्तूबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले वनडे मुकाबले की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मुकाबले के लिए टीम इंडिया के वनडे विशेषज्ञ खिलाड़ी दो अक्तूबर से लखनऊ पहुंचना शुरू हो जाएंगे। सीरीज से पहले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार अक्तूबर को तीसरा टी-20 मैच खेला जाना है। ऐसे में अफ्रीकी टीम और बचे टीम इंडिया के खिलाड़ी पांच अक्तूबर को राजधानी पहुंचेंगे।

इकाना स्टेडियम प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय टीम के एकदिनी विशेषज्ञ खिलाड़ी दो तीन दिन पहले आ जाएंगे। ये खिलाड़ी तीन और चार अक्तूबर को स्थानीय क्रिकेटरों के साथ अभ्यास भी करेंगे ताकि वनडे की तैयारियों को बेहतर कर सके। वर्तमान में स्टेडियम को लीजेंड्स लीग क्रिकेट के लिए तैयार किया जा रहा है।

18, 19 और 21 सितंबर को होने वाले आयोजन के दौरान वीरेंद्र सहवाग की गुजरात जायंट्स, हरभजन सिंह की मनीपाल टाइगर्स, गौतम गंभीर की इंडिया कैपिटल्स और इरफान पठान की भीलवाड़ा किंग्स की टीमें आपस में टकराएंगी। क्रिकेट से अलविदा कह चुके पूर्व क्रिकेटरों के आईपीएल में दिग्गज विदेशी खिलाड़ियों की भरमार होगी। 

Scroll to Top