नई दिल्ली : (मानवीय सोच) कनाडा में खालिस्तानी विचारधारा के लोग खुलकर भारत की संप्रभुता के खिलाफ आग उगल रहे हैं। भारत सरकार ने लगातार राष्ट्रपति जस्टिन ट्रूडो से खालिस्तानी समर्थकों पर कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, इन लोगों पर कार्रवाई करने की जगह ट्रूडो उल्टा भारत सरकार को ही गलत साबित करने दिया।
खालिस्तान समर्थकों ने पर भारतीय राजनयिकों को बनाया निशाना
पिछले महीने यानी जून में ऑपरेशन ब्लू स्टार की 39वीं बरसी के मौके पर कनाडा में खालिस्तान समर्थकों ने एक परेड का आयोजन किया था। इस परेड में इंदिरा गांधी की हत्या को दर्शाते हुए एक झांकी निकाली गई थी। इस घटना पर भारत सरकार ने कड़ा एतराज जताया था।
इसके बाद एक और घटना घटी। पिछले कुछ दिनों पहले कनाडा में भारतीय दूतावास के बाहर कुछ लोगों ने पोस्टर लगाए थे जिन पर भारतीय राजनयिकों की फोटो थीं। फोटो में मौजूद राजनयिकों को निशाना बनाने की बात कही गई थी।
