फ्रांस से 26 राफेल और तीन स्कॉर्पीन पनडुब्बियां खरीदेगा भारत

नई दिल्ली : (मानवीय सोच) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फ्रांस दौरे पर बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी मिल सकती है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, भारत, फ्रांस से 26 राफेल और 3 स्कॉर्पीन पनडुब्बियां खरीद सकता है। पीएम मोदी के फ्रांस दौरे के दौरान इन सौदों की घोषणा होने की संभावना है।

26 राफेल, 3 स्कॉर्पीन पनडुब्बियां खरीदेगा भारत

दरअसल, भारत फ्रांस से 26 राफेल लड़ाकू विमान और तीन स्कॉर्पीन पनडुब्बियां खरीदने की योजना बना रहा है। सरकारी सूत्रों ने एएनआई को बताया कि रक्षा बलों द्वारा प्रस्ताव को रक्षा मंत्रालय के समक्ष रखा गया है। इस सप्ताह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान इसकी घोषणा होने की संभावना है।

प्रस्तावों के अनुसार, भारतीय नौसेना को चार प्रशिक्षक विमानों के साथ 22 सिंगल सीटेड राफेल समुद्री विमान मिल सकते हैं। नौसेना इन लड़ाकू विमानों और पनडुब्बियों को तत्काल हासिल करने के लिए दबाव डाल रही थी क्योंकि देश भर में सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनजर इनकी कमी महसूस हो रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *