ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ऑस्कर में भारत को पहली बार दो अवॉर्ड:नाटू-नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग

(मानवीय सोच) 95वीं ऑस्कर सेरेमनी में पहली बार भारत को पहली बार दो अवॉर्ड मिले हैं। फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता। वहीं, द एलिफेंट व्हिस्परर्स बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म बनी। हालांकि, डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म ऑल दैट ब्रीथ्स रेस से बाहर हो गई है। ऑस्कर अवॉर्ड में इन तीन कैटेगरी में भारत को नॉमिनेशन मिला था।

नाटू-नाटू को इससे पहले गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का खिताब मिला था। ऑस्कर सेरेमनी में RRR के नाटू-नाटू गाना लिखने वाले चंद्रबोस और कंपोजर एमएम कीरवानी ने ट्रॉफी ली। इस दौरान फिल्म के डायरेक्टर राजामौली पीछे बैठे रहे। RRR का तेलुगु मीनिंग रौद्रम रानम रुधिरम और हिंदी में राइज रोर रिवोल्ट है।

बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री चुनी गई द एलिफेंट व्हिस्परर्स की डायरेक्टर कार्तिकी गोंजाल्विस और प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने अवॉर्ड लिया। इस दौरान सेरेमनी में मौजूद दीपिका पादुकोण भावुक हो गईं। वे सेरेमनी के प्रेजेंटर के तौर पर पहुंची थीं। ऑस्कर सेरेमनी की शुरुआत भारतीय समय के मुताबिक सोमवार सुबह साढ़ें 5 बजे अमेरिका के लॉस एंजेलस में हुई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर RRR और द एलिफेंट व्हिस्परर्स के मेकर्स को बधाई दी है। उन्होंने कहा- ‘असाधारण! ‘नाटु नाटु’ की लोकप्रियता वैश्विक है। यह एक ऐसा गाना है, जिसे आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा। इस सम्मान के लिए एमएम कीरवानी और चंद्रबोस समेत पूरी टीम को बधाई। भारत प्रफुल्लित और गौरवान्वित है’।

गुनीत की दूसरी डॉक्यूमेंट्री को मिला ऑस्कर
द एलिफेंट व्हिस्परर्स गुनीत की दूसरी फिल्म है, जिसे ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म की कहानी दक्षिण भारत के कपल बोमन और बेली की है, जो एक रघु नाम के अनाथ छोटे हाथी की देखभाल करते हैं। इस फिल्म के जरिए इंसान और जानवरों के बीच की बॉन्डिंग को दिखाया गया है। इससे पहले उनकी फिल्म पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस को 2019 में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शार्ट फिल्म की कैटेगरी में ​​​ऑस्कर अवॉर्ड मिला था।

ऑस्कर में मिलने वाला बैग जिसकी कीमत 1.03 करोड़
जिन लोगों की फिल्में नॉमिनेट हुई थीं, लेकिन अवॉर्ड नहीं जीत पाईं, उन्हें ऑस्कर की तरफ से एक गिफ्ट बैग दिया गया है। इसकी कीमत 1.03 करोड़ रुपए है। इस बैग में स्किन केयर प्रोडक्ट, ट्रैवल पिलो, बड़ी फूड कंपनियों की तरफ से गिफ्ट, किताबें, स्कार्फ और परफ्यूम जैसे सामान होते हैं। खास बात ये है कि इन प्रोडक्ट को ऐसी कंपनियों से चुना जाता है जिनकी लीडर्स महिलाएं होती हैं।

दीपिका पादुकोण प्रेजेंटर के तौर पर शामिल हुईं
दीपिका पादुकोण इस साल प्रेजेंटर के तौर पर सेरेमनी का हिस्सा बनी हैं। यह सेरेमनी सोमवार सुबह 5.30 बजे से लॉस एंजिलिस में शुरू हुई। एकेडमी अवॉर्ड के ट्विटर हैंडल के जरिए होने वाली लाइव स्ट्रीमिंग इंडिया में नहीं दिखाई दे रही है। पोस्ट को ओपन करने पर एक मैसेज डिस्प्ले हो रहा है- ‘दिस वीडियो इज नॉट अवेलेबल इन योर लोकेशन’।

62 साल में पहली बार रेड की जगह शैम्पेन कलर की कार्पेट
ऑस्कर में 62 साल पहले रेड कार्पेट का चलन शुरू हुआ था। इस बार इस ट्रेंड को बदल दिया गया। इस बार ऑस्कर सेरेमनी में स्टार्स ने शैम्पेन कलर की कार्पेट पर एंट्री ली। इससे पहले RRR के गाने नाटू-नाटू पर काल-राहुल ने लाइव परफॉर्मेंस दी। दर्शकों ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया। लॉस एंजलिस में हो रहे इस अवॉर्ड शो में ढेरों हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के सितारों पहुंचे हैं।

पहले जानिए चुनिंदा कैटेगरी के विनर

कैटेगरी विनर
1 बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म फिल्म पिनोच्चियो
2 बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के हुई क्वान
3 बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस जेमी ली कर्टिस
4 बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म नवलनी
5 बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट एन आयरिश गुडबाय
6 बेस्ट सिनेमैटोग्राफी ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट
7 मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग द व्हेल
8 कास्ट्यूम डिजाइन ब्लैक पैंथर
9 बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट
10 बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म द बॉय, द मोल, द फॉक्स एंड द हॉर्स
11 बेस्ट ओरिजिनल स्कोर वोल्कर बर्टेलमैन
12 बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले एवरीथिंग एवरीवन ऑल एट वन्स
13 बेस्ट एक्टर ब्रेंडन फ्रेजर
14 बेस्ट एक्ट्रेस मिशेल योह
15 बेस्ट पिक्चर एवरीथिंग एवरीवन ऑल एट वन्स

इन कैटेगरी में भी अवॉर्ड मिले
ऑस्कर के अन्य कैटेगरी में बेस्ट विजुअल इफेक्ट के लिए अवतार 2 को अवॉर्ड मिला। बेस्ट अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले के लिए सारा पोली को और फिल्म टॉप गन: मेवरिक को बेस्ट​ साउंड और फिल्म एडिटिंग में पॉल रोजर्स को अवॉर्ड मिला।

Scroll to Top