नई दिल्ली (मानवीय सोच) राजद सुप्रीम लालू यादव ने पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा- “मुंबई में नरेंद्र मोदी के नट्टी पर चढ़ने जा रहे हैं हमलोग आज के दिन नरेंद्र मोदी के नट्टी पकड़े हुए हैं, उनको हटाना है.” लालू ने मुंबई में होने वाली I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक के लिए मुंबई रवाना होने से पहले यह बातें पटना एयरपोर्ट पर कही. इस दौरान उनके साथ बिहार के डिप्टी सीएम और उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव भी थे
लालू प्रसाद यादव ने बीजेपी और पीएम मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए विवादास्पद बयान दे दिया. मंगलवार को वह पटना एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां से उन्हें मुंबई रवाना होना था. इस रवानगी से पहले मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए लालू यादव चुटीले तंज कसने लगे और इसी दौरान उन्होंने कहा कि, ”मुंबई में नरेंद्र मोदी के नट्टी पर चढ़ने जा रहे हैं हमलोग आज के दिन. नरेंद्र मोदी के नट्टी पकड़े हुए हैं, उनको हटाना है.”
