ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भारतीय-अमेरिकी सांसद ने किया खुलासा ; मुझे ‘दुश्मन’ के रूप में देखती है पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI

वॉशिंगटन : (मानवीय सोच) भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति  ने कहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) दक्षिण एशियाई देश में मौजूद कट्टरपंथियों के खिलाफ उनके रुख के चलते उन्हें एक ‘दुश्मन’ के रूप में देखती है. इलिनॉय से डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद कृष्णमूर्ति ने बोस्टन में अमेरिका भारत सुरक्षा परिषद (USISC) के अध्यक्ष एवं प्रख्यात भारतीय-अमेरिकी नागरिक आर वी कपूर के आवास पर आयोजित चंदा जुटाने (फंडरेजर) के कार्यक्रम में समुदाय के सदस्यों को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की.

यूएसआईएससी की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, “ उन्होंने (कृष्णमूर्ति ने) कहा कि पाकिस्तान में मौजूद कट्टरपंथियों के खिलाफ उनके रुख के लिए आईएसआई उन्हें एक दुश्मन के रूप में देखती है. उन्होंने जोर देकर कहा कि वह भी सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और कभी किसी रंग, नस्ल या धर्म के खिलाफ भेदभाव नहीं किया.”

विज्ञप्ति के अनुसार, कृष्णमूर्ति ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय को भरोसा दिलाया कि चुनाव जीतने पर वह भारत और अमेरिका के बीच मौजूद रणनीतिक सहयोग को समर्थन देना जारी रखेंगे, ताकि यह दोस्ती प्रशांत क्षेत्र में चीन की महत्वाकांक्षाओं पर लगाम लगा सके.

कार्यक्रम में भारतीय-अमेरिकी समुदाय की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की, जिनमें विक्रम राज्यदक्ष, दिनेश पटेल, अभिषेक सिंह, अमर साहनी, दीपिका साहनी और डॉ. राज रैना शामिल हैं.

यूएसआईएससी ने कहा कि चंदा कार्यक्रम का आयोजन नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनाव के मद्देनजर कृष्णमूर्ति के वास्ते धनराशि जुटाने के लिए किया गया था.  संस्था ने कहा कि इस कार्यक्रम का मकसद भारतीय-अमेरिकी समुदाय के हितों से जुड़े मुद्दे उठाने के निरंतर प्रयासों को लेकर कृष्णमूर्ति के प्रति समुदाय का समर्थन भी दर्शाना था.

Scroll to Top