इंडियन आइडल 13 के विजेता ऋषि सिंह ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

लखनऊ (मानवीय सोच) इंडियन आइडल 13 के विजेता ऋषि सिंह ने बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की और विजेता ट्रॉफी लेकर उनके साथ फोटो खिंचवाई।

ऋषि अयोध्या के रहने वाले हैं। उनकी जीत से अयोध्या में भी जश्न मनाया गया। मुख्यमंत्री योगी ने ऋषि सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दी।

ऋषि सिंह ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि ये मेरे लिए गर्व की बात है कि मैं अयोध्या और यूपी का सम्मान रख पाया हूं। जिस दिन से इस ट्रॉफी को देखा तो लगा कि मुझे अयोध्या के लिए लाना है, आज वो कर पाया हूं। अपनी ये खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकता।

अरिजीत सिंह को बताया रोल मॉडल
उन्होंने कहा कि अरिजित सिंह मेरे रोल मॉडल हैं। मैं शुरू से उन्हें फॉलो करता आया हूं। मेरा मानना है कि आप क्या करना चाहते हैं, यदि आपका लक्ष्य स्पष्ट है तो आप उसी को फॉलो करें, उसी के अनुसार अपने आपको ढालें। मैंने यही किया, अरिजित सिंह को देख-सुनकर खुद में निखार लाने की कोशिश की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *