ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

छात्रवृत्ति घोटाला: जांच के दायरे में आए दो ट्रस्ट ; 50 बैंक खातों की जानकारी तलब की

लखनऊ  (मानवीय सोच)  छात्रवृत्ति घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को कॉलेजों से जुड़े दो ट्रस्ट के बारे में पता चला है, जिनकी घोटाले में भूमिका के प्रमाण तलाशने शुरू कर दिए गये हैं। ईडी ने दोनों ट्रस्ट के साथ कॉलेज संचालकों के राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों के 50 से ज्यादा खातों की जानकारी भी तलब की है। इस संबंध में बैंकों को पत्र लिखकर बीते पांच वर्ष के दौरान खातों से हुए लेन-देन का स्टेटमेंट देने को कहा है।

सूत्रों के मुताबिक, छात्रवृत्ति घोटाले की जांच में फर्रुखाबाद में डॉ. ओमप्रकाश गुप्ता एजूकेशन एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट संचालित होने की जानकारी मिली है। इस ट्रस्ट के जरिए मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, फार्मेसी कॉलेज, स्कूल ऑफ एजूकेशन बीटीसी संचालित किया जा रहा है। लखनऊ के एसएस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनजमेंट का संचालन एसएस एजूकेशनल ट्रस्ट कर रहा है। इसी तरह लखनऊ के सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी का संचालन ऑरेगॉन एजूकेशनल सोसाइटी के जरिए किया जा रहा है। ईडी ने इन सभी के बैंक खातों में हुए लेन-देन का ब्योरा तलब किया है।
इन बैंकों को भेजा पत्र
ईडी के अधिकारियों ने डॉ. ओमप्रकाश गुप्ता ग्रुप द्वारा संचालित दो दर्जन से ज्यादा बैंक खाताें की जानकारी मांगी है। इसी तरह एसएस इंस्टीटयृट ऑफ मैनेजमेंट के 12 खातों, सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के पांच खातों, हाइजिया ग्रुप के चार खातों, भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन के आधा दर्जन से अधिक खातों और हरदोई के जीविका इंस्टीट्यूट ऑफ फॉर्मेसी के तीन खातों की जानकारी मांगी गई है। इस बारे में ईडी ने बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, आर्यावर्त बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, आईसीआईसीआई, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आदि को पत्र लिखा है।
Scroll to Top