ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हैवानियतः लखीमपुर में मंदबुद्धि युवक को उलटा लटकाकर पीटा

लखीमपुर  (मानवीय सोच)    एक मंदबुद्धि युवक के साथ हैवानियत करने का मामला सामने आया है। यहां के गांव में घूम रहे एक युवक को पकड़ने के बाद उल्टा लटकाकर पीटा गया। इसका वीडियो भी कुछ लोगों ने बनाया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी। इलाके की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वीडियो में दिख रहे अन्य लोगों की भी तलाश हो रही है।

मामला मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र में गोमती मोड़ का है। बताया जाता है कि यहां एक युवक भटकर कहीं से चला आया था। मंदबुद्धि होने के कारण वह गांव वालों के किसी सवाल का जवाब भी ठीक से नहीं दे पा रहा था। इधर पिछले दिनों गांव में हुई चोरियों को लेकर आक्रोशित लोगों ने युवक ही चोर बताते हुए पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। लोग इतने से ही नहीं मानें।

रस्सी मंगाई और युवक के पैरों में बांधने के बाद उसे उल्टा लटका दिया। इस दौरान मंदबुद्धि युवक चिल्ला भी नहीं सका। उसने अपने आप को बचाने की कोशिश भी नहीं की। सभी लोगों को अपने साथ नाइंसाफी और हैवानियत करते हुए असहाय सा देखता रहा।

युवक के साथ हो रही हैवानियत का कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच पड़ताल तक मौके पर पहुंच गई। वीडियो में दिख रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य लोगों के तलाश की बातें कहीं जा रही हैं।

Scroll to Top