ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

‘मासूम सवाल’ फिल्म के निर्माता की बढ़ सकती है मुश्किलें

गाजियाबाद:   (मानवीय सोच)  हिंदी फिल्म मासूम सवाल के निर्माता की मुश्किलें बढ़ सकती है. गाजियाबाद जिले की पुलिस ने सेनेटरी पैड पर भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर के चलते विवादों में आई हिंदी फिल्म ”मासूम सवाल” के निर्देशक संतोष उपाध्याय, उनकी कंपनी और फिल्म की पूरी टीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस के अनुसार हिंदू राष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित राठौर द्वारा की गई शिकायतों के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है. साहिबाबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) स्वतंत्र सिंह ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 295 (किसी भी वर्ग के धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल को नुकसान पहुंचाना या अपवित्र करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि फिल्म निर्माता ने महिलाओं द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सेनेटरी पैड पर भगवान कृष्ण की तस्वीर प्रकाशित की है, जो फिल्म के पोस्टर पर दिखाई दे रही है. उन्होंने कहा कि निर्माता के इस कृत्य से ‘सनातन धर्म’ के अनुयायियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है, जिससे उत्तर प्रदेश और पूरे देश में सांप्रदायिक दंगे भड़क सकते हैं. प्राथमिकी में आरोप लगाया गया कि आरोपी फिल्म निर्माता और उनकी टीम ने देश में बहुत ही सुनियोजित तरीके से सांप्रदायिक नफरत फैलाने की कोशिश की.

इस बीच, शिकायतकर्ता ने कहा है कि संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता साहिबाबाद और गाजियाबाद शहर के दो सिनेमा हॉल के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे. पुलिस ने उन सिनेमाघरों की सुरक्षा बढ़ा दी है, जहां ‘मासूम सवाल’ दिखाई जा रही है. सीओ ने कहा कि गलती करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी और यदि कोई शांति में बाधा डालने की कोशिश करता है, तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. उन्‍होंने दावा किया कि कानून- व्यवस्था हर हाल में बनाए रखी जाएगी.

Scroll to Top