53 बीईओ के खिलाफ जांच के आदेश, 33 जांच टीमें बनी

लखनऊ  (मानवीय सोच)  महानिदेशालय बेसिक शिक्षा व खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) के बीच सीधी लड़ाई छिड़ती नजर आ रही है। विभाग की ओर से प्रदेश भर के 53 बीईओ के विभागीय कामों व शिकायतों आदि की जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए डायट प्राचार्याें व अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में 33 टीमें गठित की गई हैं। इनसे एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट संस्तुति के साथ मांगी गई है।

विभाग में इस समय निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति, विद्यालयों में मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं से जुड़े काम हो रहे हैं। बीईओ की ओर से इन कामों को समयबद्ध व शुचितापूर्ण तरीके से पूरा कराए जाने का दायित्व है। समग्र शिक्षा के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों व कामों के सघन जांच व स्थलीय जांच की जरूरत है। इसे देखते हुए 53 विकासखंडों व बीईओ के कार्यालयों के स्थलीय निरीक्षण के लिए टीमें गठित की गई हैं।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन को पत्र लिखने पर रार
प्रदेश के दो दर्जन से अधिक बीईओ के खिलाफ शिकायतें मिली थीं। विभागीय जांच कराकर 25 बीईओ व छह लिपिकों के खिलाफ जांच के लिए भ्रष्टाचार निवारण संगठन को पत्र भेजा गया था। यहीं से विभाग व बीईओ के बीच रार छिड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *