ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गोवा में 3-6 दिसंबर तक होगा अंतरराष्ट्रीय लुसोफोन महोत्सव

गोवा  (मानवीय सोच)  विदेश मंत्रालय, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) और गोवा सरकार के साथ मिलकर गोवा में 3-6 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय लुसोफोन महोत्सव का आयोजन करेगा. विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, गोवा के लुसोफोन देशों के साथ ऐतिहासिक संबंध रहे हैं जो ओरिएंट फाउंडेशन, केमोएस इंस्टीट्यूट जैसे पुर्तगाली सांस्कृतिक संस्थानों की मौजूदगी से पोषित हुए हैं. ये संस्थाएं भारत में पुर्तगाली भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देती हैं.

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि इससे पुर्तगाली भाषी देशों के समुदाय (सीपीएलपी) के साथ सांस्कृतिक सहयोग एवं लोगों से लोगों के बीच सम्पर्क प्रगाढ़ बने हैं. मंत्रालय ने कहा कि विदेश मंत्रालय, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) और गोवा सरकार के साथ मिलकर गोवा में 3-6 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय लुसोफोन महोत्सव का आयोजन करेगा.

इस महोत्सव का मकसद लुसोफोन देशों के साथ भारत के सम्पर्क को और मजबूत बनाना है. ज्ञात हो कि लुसोफोन देशों में पुर्तगाल, ब्राजील, अंगोला, मोजाम्बिक, केप वेर्दे, गिनी बिसाऊ, साओ तोम और प्रिंसिपे शामिल हैं.

इसमें बताया गया है कि अंतरराष्ट्रीय लुसोफोन महोत्सव का उद्घाटन तीन दिसंबर को गोवा के राजभवन में वहां के मुख्यमंत्री प्रमोदी सावंत करेंगे. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी होंगी

इस कार्यक्रम में कलाकारों और स्वंयसेवकों की समूह लुसोफोन संगीत पर वर्कशॉप करेगी. इसके अलावा गोवा की धरोहर पर विशेष प्रस्तुती का आयोजन किया जायेगा. वहीं, भारत और पुर्तगाल के फूंड एंड स्पिरिट्स से जुड़े स्टॉल दिखाये जायेंगे.

Scroll to Top