ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

चुनावी हिंसा : फायरिंग में राजद कार्यकर्ता की मौत के बाद बिहार के छपरा में इंटरनेट बंद

बिहार की सारण लोकसभा सीट पर सोमवार को हुए मतदान के अगले दिन आज मंगलवार की सुबह छपरा के कर्पूरी चौक पर भाजपा और राजद कार्यकर्ताओं के बीच हुए हिंसक संघर्ष एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। इस हिंसा के बाद छपरा में दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। कई भाजपा कार्यकर्ता को हिरासत में लिया गया है। छपरा शहर में भिखारी ठाकुर चौक के पास ही यह घटना हुई है, किसी ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में चार लोगों को गोली लगी है, जिसमें एक की मौत ऑन स्पॉट ही हो गई। मृतक की पहचान राजद कार्यकर्ता चंदन राय के रूप में हुई है। घायलों में मनोज जिसके सिर में गोली लगी है, की हालत गंभीर बनी हुई है। पूरा इलाका हुआ छावनी में तब्दील घटना की सूचना पर सदर अस्पताल में पूर्व मंत्री सह मढ़ौरा से राजद विधायक जितेंद्र राय पहुंचे और पीड़ितों से बात की, वहीं घटना स्थल पर सारण के आयुक्त एम सरवणन और पुलिस उप महानिरीक्षक विकास वैभव सहित जिलाधिकारी अमन समीर और पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगला सहित सैकड़ों की संख्या में पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

Scroll to Top