ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

IPC, CRPC कानून में संशोधनों के लिए प्रक्रिया शुरू

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि लोगों को कम खर्च और जल्द न्याय प्रदान करने और जनकेन्द्रित विधिक ढांचे का निर्माण करने के उद्देश्य से अपराध संबंधी कानूनों में व्यापक बदलाव लाने के मद्देनजर उसने भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और साक्ष्य कानून में संशोधनों के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है. विधि एवं न्याय मंत्री किरण रिजीजू ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के सदस्य विनय विश्वम के एक सवाल के लिखित जवाब में राज्य सभा को यह जानकारी दी.

मंत्रालय ने मांगे सुझाव

उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय ने अपराध संबंधी कानूनों में व्यापक संशोधनों के संबंध में राज्यपाल, मुख्यमंत्रियों, केंद्र शासित प्रदेशों के उप-राज्यपालों और प्रशासकों, देश के प्रधान न्यायाधीश, विभिन्न उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश, बार काउंसिल व संसद सदस्यों से भी सुझाव मांगे हैं.

समिति की गई गठित

मंत्री ने कहा कि इसके साथ ही गृह मंत्रालय ने इस संबंध में सुधारों पर सुझाव देने के लिए राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, दिल्ली के कुलपति की अध्यक्षता में 2 मार्च 2020 को एक समिति गठित की थी, जिसने अनुपूरक अनुसंधान और विशेषज्ञों से प्राप्त जानकारी के आधार पर अपनी वेबसाइट पर अपलोड प्रश्नावली के माध्यम से सुझाव आमंत्रित किए थे.

सिफारिश की गई पेश

उन्होंने कहा कि समिति ने विभिन्न पक्षों के के साथ व्यापक परामर्श और विश्लेषण के बाद 27 फरवरी 2022 को भारतीय दंड संहिता (IPC), 1860, दंड प्रक्रिया संहिता (CRPC), 1973 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (IEA), 1872 पर अपनी सिफारिश प्रस्तुत की है.

समीक्षा किए जाने की है जरूरत

रिजीजू ने कहा कि गृह मंत्रालय संबंधी स्थायी संसदीय समिति ने अपनी 146वीं रिपोर्ट में सिफारिश की थी कि देश की दंड न्यायिक प्रणाली की व्यापक समीक्षा किए जाने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि इससे पूर्व स्थायी संसदीय समिति ने अपनी 111वीं और 128वीं रिपोर्टों में भी संबंधित अधिनियमों में टुकड़ों में संशोधन करने की बजाय संसद में एक व्यापक विधेयक लाने की आवश्यकता पर बल दिया था.

Scroll to Top