ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

साढ़े तीन साल से निलंबित आईपीएस करने लगे खेती

लखनऊ (मानवीय सोच)  प्रदेश पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी बीते साढ़े तीन वर्षों से निलंबित हैं। तब से उन्हें घर बैठे आधा वेतन मिल रहा है और वर्तमान में वह पंजाब में वैज्ञानिक विधि से खेती कर रहे हैं। गाने के शौकीन इस अफसर का समय-समय पर गाना भी सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। वहीं, जांच में सहयोग न करने पर शासन अब उन्हें बर्खास्त करने पर विचार कर रहा है।

यह अफसर हैं 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी जसवीर सिंह। उन्हें उप्र. पुलिस आचरण नियमावली के उल्लंघन में 14 फरवरी, 2019 को निलंबित किया गया था। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई थी। आरोप है कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। जांच अधिकारी ने कई बार बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा, लेकिन वह हाजिर नहीं हुए। गृह विभाग के सूत्रों का कहना है कि निलंबन के बाद से जसवीर ने अपनी बहाली का प्रयास भी नहीं किया। न ही अपने निलंबन के विरोध में मुख्यमंत्री या मुख्य सचिव के यहां अपील की। ऐसे में अब उन्हें बर्खास्त करने पर विचार किया जा रहा है।

क्या है नियम
दरअसल, आईपीएस अधिकारी को अधिकतम 60 दिनों के लिए निलंबित किया जा सकता है। इसके बाद अवधि बढ़ाने के लिए मुख्य सचिव समीक्षा करते हैं। मुख्य सचिव निलंबन अवधि 180 दिन तक बढ़ा सकते हैं। छह माह की निलंबन अवधि के बाद प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार को सूचित करना होता है। वहीं निलंबित अधिकारी अपना निलंबन वापस कराने के लिए कैट में अपील कर सकता है। निलंबन की अवधि में जीवन यापन के लिए मूल वेतन का 50 प्रतिशत अधिकारी को दिया जाता है। अधिकारी जांच में सहयोग करता है तो उसे 25 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है। निलंबन में जांच अधिकारी की वजह से विलंब होने की स्थिति में संबंधित अधिकारी को मूल वेतन का 90 प्रतिशत तक दिया जा सकता है।

चार और आईपीएस चल रहे निलंबित
मौजूदा समय में यूपी कॉडर के पांच आईपीएस निलंबित चल रहे हैं। इनमें जसवीर के अलावा डीआईजी अनंत देव, एसपी अलंकृता सिंह, पवन कुमार और मणिलाल पाटीदार शामिल हैं। पाटीदार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने व भ्रष्टाचार का केस चल रहा है। वह फरार हैं। उन पर एक लाख का इनाम भी है। पाटीदार 9 सितंबर, 2020 से निलंबित हैं। उनकी बर्खास्तगी की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, डीआईजी अनंत देव को कानपुर के चर्चित बिकरू कांड में गठित एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर 12 नवंबर, 2020 को निलंबित किया गया था। गाजियाबाद के एसएसपी रहे पवन कुमार को 31 मार्च, 2022 को लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया था। 2008 बैच की आईपीएस अलंकृता सिंह को पुलिस आचरण नियमावली के उल्लंघन में इसी वर्ष अप्रैल में निलंबित किया गया था।
इनके अलावा दो अन्य अधिकारी ऐसे भी हैं जो बीते चार साल में निलंबन की अवधि में ही रिटायर हो गए। डीआईजी सीबीसीआईडी रहे अरविंद सेन और डीआईजी दिनेश चंद्र दुबे पशुधन विभाग के नाम पर की गई ठगी में निलंबित किए गए थे। निलंबन के दौरान ही वे रिटायर हो गए। सेन के खिलाफ मुकदमा कायम हो गया था, वह अभी जेल में हैं।

Scroll to Top