ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

इजराइल हमले में ईरानी जनरल की मौत, एक बाद एक दागी कई मिसाइलें, ईरान ने दी ये धमकी

इजराइल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में ईरानी दूतावास परिसर में स्थित वाणिज्य दूतावास की इमारत पर मिसाइलों से हमला किया. हमले में इमारत जमींदोज हो गई और कई लोग हताहत हुए. यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में दी गई. सोमवार को हमले के बाद दमिश्क के पश्चिम में माज़ेह राजमार्ग पर स्थित इमारत से धुएं का गुबार उठते देखा गया. समाचार एजेंसी शिन्हुआ रिपोर्ट के अनुसार, ध्वस्त इमारत ईरानी दूतावास का हिस्सा है.इसके मलबे के बीच एक ईरानी झंडा लगा हुआ है.
सीरियाई रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हमला सोमवार शाम करीब पांच बजे हुआ. इज़राइल ने कब्जे वाले सीरियाई गोलान हाइट्स की दिशा से हमला किया. इसमें कहा गया है कि सीरिया की वायु सेना ने कुछ मिसाइलों को रोक दिया.ह मले में अनेक लोग मारे गए और घायल हो गए. मौके पर पहुंचे सीरिया के विदेश मंत्री फैसल मेकदाद ने हमले की निंदा की. उन्होंने कहा कि इजराइली हमले से सीरियाई-ईरानी संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
 
ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियान ने एक बयान में कहा कि हमले के लिए इज़राइल जिम्मेदार है. इजराइली रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि पिछले साल सात अक्टूबर को इजराइल और हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद ज़ाहेदी सबसे वरिष्ठ ईरानी अधिकारी हैं, जिनकी मौत हुई है.
 
सूत्रों के मुताबिक, ज़ाहेदी का स्थान दिसंबर, 2023 में मारे गए सैय्यद रज़ा मौसवी से ऊपर था. सूत्रों के अनुसार, हिज़्बुल्लाह के साथ ईरान की बातचीत में ज़ाहेदी सबसे वरिष्ठ अधिकारी थे. उनकी मौत को ईरान और उसकी सेना के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. ज़ाहेदी ने ईरानी वायु सेना की कमान संभाली थी और इजराइली एजेंसियों के अनुसार, वह हिजबुल्लाह के लिए लेबनान में हथियारों की तस्करी के लिए जिम्मेदार था.
Scroll to Top