ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

क्या आपका सोना असली है? यूपी में खूब चल रहा फेक हॉलमार्क का खेल

सहारनपुर   (मानवीय सोच)  उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले से मिलावटी सोना बेचे जाने के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है. दरअसल सहारनपुर में मिलावटी सोना पर 24 कैरेट गोल्ड का हॉलमार्क लगाया जा रहा था. इस बारे में जानकारी मिलते ही भारतीय मानक ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सेंटर को सील कर दिया है. एक अन्य सेंटर का लाइसेंस रद्द कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार सहारनपुर में सोने पर हॉलमार्क लगाने के लिए चार सेंटरों को अनुमति दी गयी थी, जिसमें एक अनुमति श्री महालक्ष्मी फर्म को भी दी थी. यह फर्म मोनू वर्मा की है. बाद में भारतीय मानक ब्यूरो ने तीन सेंटरों को बंद कर दिया था.

मिली जानकारी के अनुसार बीते दो माह तक रजत की फर्म पर सेंटर चल रहा था, लेकिन मोनू ने दस्तावेजों में यह काम बंद कर दिया था. वह मिलावटी सोने पर हॉलमार्क लगाने का काम कर रहा था.  उसके पास कई शहरों के सर्राफ आकर मिलावटी सोने पर हॉलमार्क लगवाकर उसे 24 कैरेट का बनवा रहे थे, जिसकी जानकारी मिलने पर भारतीय मानक ब्यूरो ने यहां आकर छापे की कार्रवाई की है. टीम ने कार्रवाई कर मोनू की फर्म को सीज कर दिया. टीम ने रजत की हॉलमार्क लगाने फर्म की भी जांच करते हुए उसे भी सीज कर दिया है.

दूसरे राज्यों तक भी फैला है नेटवर्क 

इससे भी अधिक हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस हॉलमार्क सेंटर पर केवल सहारनपुर ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के देहरादून हरिद्वार समेत उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, मुरादाबाद, अलीगढ़ बिजनौर और गाजियाबाद समेत हरियाणा राज्य के यमुनानगर के सर्राफ भी आ रहे थे. इन सभी जिलों के सर्राफ यहां से मिलावटी और फर्जी सोने पर 24 कैरेट सोने का हॉलमार्क लगवा कर ले जा रहे थे. इस ज्वेलरी को बाजार में बेचा जा रहा था.

मशीन और कंप्यूटर की हार्ड डिस्क समेत अन्य कागजात जब्त 

भारतीय मानक ब्यूरो के निदेशक विक्रांत ने इस बात की जानकारी हुई तो वह एक टीम लेकर सहारनपुर पहुंचे और खामी पाए जाने पर सेंटर को सील कर दिया. सेंटर के अंदर मौजूद मशीन और कंप्यूटर की हार्ड डिस्क समेत अन्य कागजात जब्त कर लिए गए हैं. इस कार्रवाई के बाद टीम दूसरे सेंटर पर पहुंची. दूसरा सेंटर रजत नाम के सर्राफ संचालित कर रहे थे. प्राथमिक जांच पड़ताल में इस सेंटर पर भी खामियां सामने आई जिसके बाद रजत सेंटर का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया.

भारतीय मानक ब्यूरो ने की कार्रवाई की पुष्टि 

भारतीय मानक ब्यूरो के सहायक निदेशक मोहित कुमार ने इस कार्रवाई इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि सहारनपुर के लक्ष्मी बाजार में श्री महालक्ष्मी नाम से एक सेंटर को लाइसेंस दिया गया था. शिकायत मिली थी कि यहां पर नकली और मिलावटी सोने को 22 और 24 कैरेट का होल मार्क दिया जा रहा है. इसी सूचना पर टीम पहुंची थी. प्राथमिक जांच पड़ताल में आरोप सही पाए गए. इस पर सेंटर के अंदर रखा सभी सामान और गहने जब्त कर लिए गए हैं. इसके साथ-साथ कंप्यूटर और अन्य दस्तावेजों को भी जब्त कर लिया गया है. भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से इस मामले में मुकदमा भी दर्ज कराया जा रहा है.

Scroll to Top